इस समय वेब सीरीज का चलन जोरों पर है। वीकेंड पर अगर कोई एक वेब सीरीज देखने बैठ जाओ तो छुट्टियां कब बीत जाती हैं पता नहीं चलता है। जिस तरीके से फिल्मों पर सेंसर बोर्ड की कैंची चलती है, वेब सीरीज पर कुछ खास ऐसा नहीं होता है। इसलिए भी लोग इन्हें देखना पसंद करते हैं। एंटरटेनमेंट इंटस्ट्री में कोरियन ड्रामा भी धीरे-धीरे पॉपुलर होता जा रहा है। कॉमेडी हो या रोमांस, साई-फाई हो या फिर हॉरर कोरियन ड्रामा ने लोगों पर जादू कर रखा है। आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध एक से बढ़कर एक कोरियन वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जरुर देखना चाहिए।
क्रैश लैंडिंग ऑन यू
इस सीरीज में यून-से-री (सोन-ये जिन) एक सफल बिजनेस वूमेन है। जो एक हादसे में दक्षिण कोरिया से अपने पड़ोसी देश नार्थ कोरिया पहुंच जाती है। इस सीरीज में ये दिखाने की कोशिश की गई है कि लोग भले ही सरहदों में बंटे हों, लेकिन उनका दिल एक जैसा ही होता है।
स्किवड गेम
ये सीरीज एक ऐसी कहानी पर आधारित है जहां मौत के शतरंज में लोगों को उनकी मर्जी के बिना खींच लिया जाता है और फिर बाहर निकलने का भी मौका दिया जाता है, लेकिेन आप बाहर नहीं निकल सकते हैं। इसकी कहानी काफी मजेदार है। कोरियन ड्रामा पसंद करने वाले लोगों को इसे जरुर देखना चाहिए।
इट्स ओके टू नॉट बी ओके
ये एक साउथ कोरियाई रोमांस ड्रामा है। इस सीरीज में Kim Soo-hyun, Seo Yea-ji, Oh Jung-se और Park Gyu-youn जैसे मशहूर अभिनेताओं ने काम किया है। इसमें एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है जो अपने दिमागी रुप से बीमार भाई की देखभाल करती है।
ऑल ऑफ अस आर डेड
ये एक ऐसी हॉरर वेब सीरीज है, जो कि जॉम्बी पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि एक स्कूल जॉम्बी का सेंटर बन जाता है और धीरे-धीरे जॉम्बी पूरे शहर में फैलकर तबाही मचा देते हैं।
स्टार्ट अप
इस सीरीज में दक्षिण कोरिया की जानी-मानी अभिनेत्री Bar Suzy और अभिनेता Kim Seon ho हैं। ये सीरीज चार दोस्तों की कहानी पर आधारित है जो अपना स्टार्टअप खड़ा करना चाहते हैं। नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध ये सीरीज लोगों को काफी पसंद आ रही है।