ऑस्कर अवॉर्ड का जश्न हर साल उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया जाता है। इस बार 91वें अकादमी पुरस्कार समारोह का आयोजन 24 फरवरी को हॉलीवुड के डॉल्बी थियेटर में किया जाएगा। यह पहला मौका होगा जब पिछले तीन दशक में विशिष्ठ अतिथियों की मेजबानी के लिए कोई ‘होस्ट’ कलाकार नहीं होगा।
91वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में 4 अवॉर्ड्स ऐसे होंगे जिन्हें ऑफ एयर दिया जाएगा। जिनमें सिनेमैटोग्राफी, फिल्म एडिटिंग, मेकअप और हेयरस्टाइल और लाइव-एक्शन शॉर्ट शामिल है। ऐसा समय की पाबंदी को देखते हुए किया जा रहा है। ये अवॉर्ड्स कमर्शियल ब्रेक के दौरान दिए जाएंगे।