अमेरिकाज गॉट टैलेंट के 14वें सीजन के विनर का नाम सामने आ चुका है। इस सीजन को सिंगर- पियानिस्ट दृष्टिहीन कोडी ली ने जीता है। बता दें कि कोडी ने पूरे सीजन एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर सभी का दिल जीता है। विजेता के नाम की घोषणा करने के बाद जब शो के एंकर टेरी क्रिस ने ली से पूछा कि वौ केसा महसूस कर रहे हैं तो ली ने जवाब में कहा- मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है, मैं बहुत ज्यादा अच्छा महसूस कर रहा हूं।
कोडी ली ने मुंबई के डांस ग्रुप वी अनबीटेबल, वॉइसेस ऑफ सर्विस ग्रुप, डेट्रॉइट युथ क्वायर, रायन नीलमिलर, एमान बीशा, टाइलर बटलर-फिगुएरोआ को मात दी है। गौरतलब है कि शो को जुलिआना हफ, गैब्रिएला यूनियन और Howie Mandel जज करते हैं।
वहीं इसके साथ ही बात मुंबई के डांस ग्रुप वी अनबीटेबल की करें तो ये ग्रुप स्टार प्लस के रिएलिटी शो डांस प्लस 4 नजर आ चुका है। इस हिप हॉप ग्रुप को धर्मेश सर ने मेंटर किया था और ये क्रू फाइनल फोर में शामिल हुआ था।