फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress Assault Case: क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए अभिनेता दिलीप, यौन उत्पीड़न मामले में हैं आरोपी

Mon, 28 Mar 2022 01:04 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यौन उत्पीड़न मामले में फंसे अभिनेता दिलीप आज यानी सोमवार को केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने हुए। यहां पर अभिनेता से लंबी पूछताछ होनी है।
विज्ञापन
एक्टर दिलीप - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यौन उत्पीड़न मामले में फंसे अभिनेता दिलीप की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिलीप इस केस से लगातार बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जांच एजेंसी की लगातार पूछताछ के बीच वह फंसते जा रहे हैं। वहीं, आज यानी सोमवार को अभिनेता दिलीप केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। यहां पर अभिनेता ये लंबी पूछताछ होनी है।

विज्ञापन

 
15 अप्रैल तक पूरी करने होगी जांच
कुछ दिनों पहले ही दिलीप को केरल हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत दी गई थी। इसके बाद दिलीप ने कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दायर एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी। दिलीप पर यौन उत्पीड़न के अलावा, जांच कर रहे अधिकारियों को धमकाने का भी आरोप हैं। हालांकि, कोर्ट ने दिलीप की इस मांग को ठुकरा दिया था। हाईकोर्ट ने दिलीप की इस याचिका को खारिज करते हुए अधिकारियों को आदेश दिया था कि जांच टीम को 15 अप्रैल तक जांच पूरी करनी होगी।
 
मामले में अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी
इस पूरे मामले में मलयालम अभिनेत्री ने चुप्पी साध रखी थी। लेकिन अब अभिनेत्री का  बयान भी सामने आ चुका है। उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें अभिनेत्री ने कहा था कि मैं अब तक इस मामले में चुप रही हूं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मैं अपना सम्मान वापस पाने के लिए लड़ूंगी। मैं अब तक खुद को इस मामले में जिम्मेदार ठहरा रही थी। मैं जब भी इस घटना और इसके बाद जो कुछ हुआ, उसके बारे में सोचती हूं तो मुझे एक फंदे की तरह महसूस होता है। मेरा दम घुटता है। लगता है कि मेरे साथ जो हुआ वो मेरी ही गलती है।
विज्ञापन

 
2017 का है मामला
ये मामला साल 2017 का है। 17 फरवरी की शाम अभिनेत्री जब शूटिंग से लौट रही थीं तब ही कुछ लोगों ने उसे बंधन बना लिया था। चार लोगों ने दो घंटे तक अभिनेत्री का यौन उत्पीड़न किया। दिलीप पर आरोप लगा था कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने वाले लोगों को पैसे दिए थे। इसके अलावा, दिलीप पर इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को भी धमकी देने और मारने का आरोप है, जिसमें कुछ लोगों ने अभिनेता का साथ दिया था। इस मामले में दिलीप आठवें आरोपी है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें