फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 गरीब बच्चे फ्री में देखेंगे जस्टिन बीबर का शो

Wed, 10 May 2017 02:58 PM IST
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
पॉप सिंगर जस्टिन बीबर
विज्ञापन
10 मई को मुंबई में हॉलीवुड के मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर का लाइव कॉन्सर्ट होने वाला है। इस कॉन्सर्ट ने पहले ही खूब सुर्खियां बटोर ली है। हाल ही में बीबर की टीम की तरफ से कुछ डिमांडिंग लिस्ट भी भारत को भेजी गई है।
विज्ञापन


एक तरफ जहां इस कॉन्सर्ट की टिकटें लाखों में बिक रही हैं वहीं खबर है कि करीब 100 गरीब बच्चों को जस्टिन बीबर का ये म्यूजिक कॉन्सर्ट मुफ्त में देखने को मिलेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पॉप सिंगर जस्टिन बीबर की तरफ से इन बच्चों को फ्री टिकट दी जाएगी। इन बच्चों के लिए एक खास लाउंज तैयार किया गया है जिसमें इन्हें बैठाया जाएगा।

फ्री में शो देखने के अलावा इन बच्चों को मुफ्त में खाना और पेय भी उपलब्ध कराया जाएगा। आपको बता दें कि पिछले दिनों ही जस्टिन बीबर के एक 22 वर्षीय भारतीय फैन ने उन्हें कॉन्सर्ट के दौरान सामने से देखने के लिए 75000 रुपये का टिकट खरीदा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें