फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeremy Renner: हॉलीवुड स्टार जेरेमी ने पूर्व पत्नी के आरोपों पर की बात, बोले- ‘यह सब अश्लीलता है’

Mon, 14 Jul 2025 11:50 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jeremy Renner Talks About His Ex-Wife Allegations: हाल ही में हॉलीवुड अभिनेता जेरेमी रेनर ने अपनी पूर्व पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में खुलकर बात की, जिसमें कथित तौर उन पर अपनी पत्नी और खुद को जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन
जेरेमी रेनर और सोनी पचेको - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड की दुनिया के मशहूर अभिनेता जेरेमी रेनर को मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में हॉकआई की भूमिका के लिए जाना जाता है। अब अभिनेता ने अपनी पूर्व पत्नी द्वारा लगाए गए वर्षों पुराने आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। आपको बताते चलें कि एक्टर की एक्स वाइफ सोनी पचेको ने साल 2014 में जेमी रेनर से तलाक की शिकायत करते हुए कई आरोप लगाए थे। अब करीब 10 साल बाद अभिनेता ने इस मामले पर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 

क्या बोले जेमी रेनर? 

विज्ञापन

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार जेमी रेनर ने पूर्व पत्नी सोनी पचेको के आरोपों पर साल 2019 में चली कार्यवाही के बारे में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘जीवन में मुझे जो भी तनाव हुआ है, मैंने उससे निपटने की कोशिश की और कभी-कभी मैं बहुत निराश हुआ। लेकिन आप सोचते हैं, 'मैं बस इन बातों पर हंसता रहूंगा।’ आगे बातचीत में अभिनेता ने बोला, ‘ऐसी चीजों का आरोप लगना, जो आपने की ही ना हो। यह किसी को भी अच्छा नहीं लगता। जब आप एक सेलिब्रिटी होते हैं और यह बात और तेजी से फैलती है, तो और खराब लगता है।’

यह खबर भी पढ़ें: Udaipur Files: फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार, इसलिए रिलीज पर लगी थी रोक

विज्ञापन

पूर्व पत्नी के आरोपों को नकारा
जेमी रेनर ने आगे भी खुद पर लगे आरोपों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘यह सब अश्लीलता है जो बाहर होती है। यह क्लिकबेट है और इससे मेरी भावनाओं को ठेस पहुंचती है।' अभिनेता ने बोला कि जब उनकी पूर्व पत्नी द्वारा लगाए आरोप पहली बार सामने आए थे, तब उन्होंने जनता की प्रतिक्रिया को नजरअंदाज कर दिया था। क्योंकि लोग बड़ी हस्तियों को टारगेट करते हैं, इसीलिए वो इन सब बातों की परवाह नहीं करते। 

क्या था पूरा मामला?
जेमी रेनर और सोनी पचेको की शादी सिर्फ दस महीने तक चली थी, उसके बाद अभिनेता की पूर्व पत्नी ने दिसंबर 2014 में तलाक के लिए अर्जी दी थी। टीएमजेड के अनुसार उनकी पूर्व पत्नी सोनी पचेको ने अभिनेता पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी बेटी एवा को जान से मारने की धमकी की कोशिश की थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें