फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इससे मिड-बजट फिल्में बनाने में मदद मिल सकती है'; फिल्म मेकिंग में AI के इस्तेमाल पर ब्रैड पिट का रिएक्शन

Tue, 11 Aug 2026 12:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Brad Pitt On AI: हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट ने हाल ही में फिल्म मेकिंग में एआई के इस्तेमाल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मध्यम बजट की फिल्मों के निर्माण के लिए इसे मददगार बताया।
विज्ञापन
ब्रैड पिट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिड-बजट फिल्म मेकिंग को फिर से शुरू करने में मदद कर सकता है। हालांकि, वे इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके एक्टर्स की परफॉर्मेंस की नकल करने को लेकर भी काफी सतर्क हैं।

विज्ञापन


ब्रैड पिट ने क्या कहा?
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 'हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट ने 'एस्क्वायर' के साथ हालिया इंटरव्यू में कहा कि अगर एआई का इस्तेमाल एक क्रिएटिव टूल के तौर पर किया जाए, तो यह महंगे विजुअल इफेक्ट्स को ज्यादा आसान बनाकर 40 मिलियन से 90 मिलियन डॉलर के बजट वाली फिल्मों को पर्दे पर लाने में मदद कर सकता है।

ब्रैड पिट ने क्या कहा?
ब्रैड पिट ने कहा, 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का काफी विरोध हो रहा है, लेकिन अगर इसे एक टूल की तरह इस्तेमाल किया जाए, तो यही चीज 40 से 90 मिलियन डॉलर के बजट वाली इन मिड-बजट फिल्मों को बनाने में मदद करेगी'। पिट ने यह भी कहा कि किसी एक्टर की परफॉर्मेंस को दोबारा बनाने के लिए AI के इस्तेमाल को लेकर उनकी भावनाएं थोड़ी मिली-जुली हैं।

ब्रैड पिट - फोटो : इंस्टाग्राम @bradpittofflcial
एआई को बताया दिलचस्प प्रयोग
जब उनसे पूछा गया कि क्या एआई उनकी किसी परफॉर्मेंस की नकल कर सकता है? तो उन्होंने कहा कि नतीजा इस बात पर निर्भर करेगा कि टेक्नोलॉजी को कौन डायरेक्ट कर रहा है और क्रिएटिव फैसले क्या लिए जा रहे हैं? 

एक्टर ने कहा, 'यह इस बात पर निर्भर करता है कि इसे कौन बना रहा है। इसके पीछे कौन है, कहानी कौन सुना रहा है। कौन कह रहा है? मैं उसमें यह इमोशन देखना चाहता हूं। फिर AI जो कुछ भी देता है, उसमें से सही चीज चुनकर कहता है, 'इस दिशा में और काम करो और उसे उसी तरह से ढालता है'। उन्होंने आगे कहा कि 
  • 'वे ऐसा कर तो सकते हैं, लेकिन हो सकता है कि फाइनल प्रोडक्ट मेरी पसंद के मुताबिक न हो'।
  • 'उसमें वे चीजें न हों, जो मैंने उस काम के दौरान खोजी और पाई थीं'। 
  • ब्रैड पिट ने फिल्मों में AI के इस्तेमाल को एक बहुत दिलचस्प प्रयोग बताया। 
  • एक्टर ने साथ ही विजुअल इफेक्ट्स के लिए एक्टर्स की बॉडी स्कैनिंग के बढ़ते चलन पर भी बात की।
विज्ञापन

एआई से बने गाने पर क्या दिया रिएक्शन?
ब्रैड पिट ने आगे कहा कि बॉडी स्कैन का इस्तेमाल स्टंट, लड़ाई के सीन और उम्र कम दिखाने (डी-एजिंग) के लिए किया जा सकता है, लेकिन इससे कलाकारों के मन में ओनरशिप, लाइसेंसिंग और भविष्य में उनके डिजिटल रूप के इस्तेमाल को लेकर चिंताएं भी पैदा हुई हैं। 
ब्रैड पिट ने यह भी कहा कि उन्होंने हाल ही में AI से बना एक गाना सुना, जो उन्हें बहुत पसंद आया। हालांकि, उन्हें लगा कि असली सिंगर की परफॉर्मेंस के मुकाबले उसमें कुछ कमी थी। उन्होंने कहा, 'मैंने कुछ दिन पहले AI का एक गाना सुना, जो वाकई बहुत शानदार था'। साथ ही एक्टर ने यह भी कहा कि उसमें चीजें बार-बार दोहराई जा रही थीं। अभिनेता ने कहा, ब्रैड पिट के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'हार्ट ऑफ द बीस्ट' है, जिसमें वे स्पेशल फोर्स के एक सैनिक का किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें