ब्रैड पिट ने क्या कहा?
ब्रैड पिट ने कहा, 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का काफी विरोध हो रहा है, लेकिन अगर इसे एक टूल की तरह इस्तेमाल किया जाए, तो यही चीज 40 से 90 मिलियन डॉलर के बजट वाली इन मिड-बजट फिल्मों को बनाने में मदद करेगी'। पिट ने यह भी कहा कि किसी एक्टर की परफॉर्मेंस को दोबारा बनाने के लिए AI के इस्तेमाल को लेकर उनकी भावनाएं थोड़ी मिली-जुली हैं।
एआई को बताया दिलचस्प प्रयोग
जब उनसे पूछा गया कि क्या एआई उनकी किसी परफॉर्मेंस की नकल कर सकता है? तो उन्होंने कहा कि नतीजा इस बात पर निर्भर करेगा कि टेक्नोलॉजी को कौन डायरेक्ट कर रहा है और क्रिएटिव फैसले क्या लिए जा रहे हैं?
एक्टर ने कहा, 'यह इस बात पर निर्भर करता है कि इसे कौन बना रहा है। इसके पीछे कौन है, कहानी कौन सुना रहा है। कौन कह रहा है? मैं उसमें यह इमोशन देखना चाहता हूं। फिर AI जो कुछ भी देता है, उसमें से सही चीज चुनकर कहता है, 'इस दिशा में और काम करो और उसे उसी तरह से ढालता है'। उन्होंने आगे कहा कि
- 'वे ऐसा कर तो सकते हैं, लेकिन हो सकता है कि फाइनल प्रोडक्ट मेरी पसंद के मुताबिक न हो'।
- 'उसमें वे चीजें न हों, जो मैंने उस काम के दौरान खोजी और पाई थीं'।
- ब्रैड पिट ने फिल्मों में AI के इस्तेमाल को एक बहुत दिलचस्प प्रयोग बताया।
- एक्टर ने साथ ही विजुअल इफेक्ट्स के लिए एक्टर्स की बॉडी स्कैनिंग के बढ़ते चलन पर भी बात की।
एआई से बने गाने पर क्या दिया रिएक्शन?
ब्रैड पिट ने आगे कहा कि बॉडी स्कैन का इस्तेमाल स्टंट, लड़ाई के सीन और उम्र कम दिखाने (डी-एजिंग) के लिए किया जा सकता है, लेकिन इससे कलाकारों के मन में ओनरशिप, लाइसेंसिंग और भविष्य में उनके डिजिटल रूप के इस्तेमाल को लेकर चिंताएं भी पैदा हुई हैं।
ब्रैड पिट ने यह भी कहा कि उन्होंने हाल ही में AI से बना एक गाना सुना, जो उन्हें बहुत पसंद आया। हालांकि, उन्हें लगा कि असली सिंगर की परफॉर्मेंस के मुकाबले उसमें कुछ कमी थी। उन्होंने कहा, 'मैंने कुछ दिन पहले AI का एक गाना सुना, जो वाकई बहुत शानदार था'। साथ ही एक्टर ने यह भी कहा कि उसमें चीजें बार-बार दोहराई जा रही थीं। अभिनेता ने कहा, ब्रैड पिट के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'हार्ट ऑफ द बीस्ट' है, जिसमें वे स्पेशल फोर्स के एक सैनिक का किरदार निभा रहे हैं।