फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Back In Action Trailer: दस वर्षों बाद CIA एजेंट बन कर लौटीं कैमरून डियाज, ‘बैक इन एक्शन’ का ट्रेलर जारी

Tue, 14 Jan 2025 09:25 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Back In Action Trailer:  हॉलीवुड की जासूसी कॉमेडी फिल्म ‘बैक इन एक्शन’ का ट्रेलर जारी हो चुका है। फिल्म में कैमरून डियाज और जेमी फॉक्स धमाकेदार एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं यह कब रिलीज होगी?
 
विज्ञापन
बैक इन एक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम @camerondiaz
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को हॉलीवुड की जासूसी कॉमेडी फिल्म ‘बैक इन एक्शन’ का नेटफ्लिक्स ने ट्रेलर जारी किया है। फिल्म में कैमरून डियाज और जेमी फॉक्स मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दोनों ने फिल्म में पूर्व सीआईए एजेंट का किरदार निभाया है। हॉलीवुड फिल्म के एक्शन से भरपूर होने का दावा किया जा रहा है। आइए इससे जुड़ी अन्य जानकारियों को जानते हैं। 

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर कब होगा फिल्म का प्रीमियर?
नेटफ्लिक्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी करते हुए इसके प्रीमियर डेट की भी घोषणा की। फिल्म 17 जनवरी को  नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा। एक्ट्रेस कैमरून डियाज इस फिल्म से 10 वर्षों के बाद अभिनय में वापसी कर रही हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2014 में सेठ गॉर्डन द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म में ‘एनी’ में देखा गया था। निर्माताओं ने ट्रेलर को कैप्शन दिया, सीआईए जासूस की जिंदगी छोड़कर परिवार शुरू करने के कई वर्षों बाद, एमिली (कैमरन डियाज) और मैट (जेमी फॉक्स) अपने राज खुलने पर खुद को जासूसी दुनिया में वापस लौटते हुए पाते हैं।”


यह खबर भी पढ़ें: Tom Holland: इस फिल्म को अपने करियर की सबसे शानदार कामयाबी मानते हैं टॉम हॉलैंड, अभिनेता ने किया खुलासा

विज्ञापन

ट्रेलर में नजर आए ये किरदार
कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें केवल परिवार के सदस्य ही दिखाई दिए थे। अब नए ट्रेलर में अन्य किरदार भी नजर आए हैं। जिसमें,  काइल चैंडलर, एंड्रयू स्कॉट और ग्लेन क्लोज सहित बाकी स्टार-स्टडेड कास्ट को दिखाया गया है। ट्रेलर में चैंडलर दोस्त के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि एंड्रयू स्कॉट दुश्मन की भूमिका निभाते दिख रहे हैं।  


यह खबर भी पढ़ें: Los Angeles Wildfires: पेरिस हिल्टन से लेकर मैंडी मूर तक, लॉस एंजेलिस में लगी आग में सितारों ने खोया अपना घर



ट्रेलर में दिखा धमाकेदार एक्शन
ट्रेलर में फिल्म के मुख्य अभिनेता कैमरून डियाज और जेमी फॉक्स खतरनाक एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के किरदार दो बच्चों के माता-पिता है। उनके बच्चे यकीन नहीं कर पाते कि उनके माता-पिता एक एजेंट हैं। एक्शन के साथ ट्रेलर में कुछ हंसी-मजाक के पल भी दिखे हैं। फिल्म का निर्देशन सेठ गॉर्डन ने किया है और इसे सेठ गॉर्डन और ब्रेंडन ओ'ब्रायन ने मिलकर लिखा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें