फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harry Potter: वोल्डेमॉर्ट के खूंखार रोल में दिखेंगे किलियन मर्फी? 'हैरी पॉटर' में काम करने पर एक्टर का जवाब

Fri, 12 Sep 2025 11:13 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Harry Potter Tv Series: हॉलीवुड एक्टर और ऑस्कर विजेता किलियन मर्फी ने हैरी पॉटर टीवी सीरीज में काम करने को लेकर अब अपनी चुप्पी तोड़ दी है। 
विज्ञापन
Harry Potter - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड अभिनेता और ऑस्कर विजेता किलियन मर्फी पिछले कुल समय में ‘ओपेनहाइमर’ में अपनी दमदार अदाकारी के लिए सुर्खियों में रहे। इन दिनों मर्फी वॉर्नर ब्रदर्स की आने वाली ‘हैरी पॉटर’ टीवी सीरीज को लेकर भी जबरदस्त चर्चाएं बटोर रहे हैं। दरअसल पिछले कुछ समय से खबरें आ रही हैं कि मर्फी इस सीरीज में खतरनाक विलेन लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट का किरदार निभाने वाले हैं। लेकिन अब खुद किलियन मर्फी ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की है और स्थिति साफ कर दी है।
विज्ञापन


अफवाहों पर किलियन मर्फी का जवाब
किलियन हाल ही में एक लोकप्रिय पॉडकास्ट शो में शामिल हुए। जब उनसे वोल्डेमॉर्ट के रोल को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वो अपने नाक से बेहद प्यार करते हैं और वोल्डेमॉर्ट के मेकअप में नाक लगभग गायब हो जाती है। साथ ही उन्होंने राल्फ फिएन्स की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनके बाद किसी का भी इस किरदार को निभाना आसान नहीं होगा क्योंकि वो सच्चे मायनों में अभिनय के दिग्गज हैं।'

ये खबर भी पढ़ें: Demon Slayer Box Office Collection: एनीमे फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई
विज्ञापन


राल्फ फिएन्स का बयान
गौरतलब है कि 'हैरी पॉटर' फिल्मों में वोल्डेमॉर्ट का किरदार निभाने वाले राल्फ फिएन्स खुद किलियन मर्फी को इस रोल के लिए एक शानदार ऑप्शन मानते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि किलियन एक बेहतरीन अभिनेता हैं और अगर वो यह भूमिका निभाते हैं तो वे पूरी तरह उनके पक्ष में रहेंगे। हालांकि फिएन्स ने यह भी संकेत दिए कि अगर जरूरत पड़ी तो वह खुद भी एक बार फिर इस रोल में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

हैरी पॉटर टीवी सीरीज में नए चेहरे
वॉर्नर ब्रदर्स की इस टीवी सीरीज को लेकर फैन्स में जबरदस्त उत्साह है। यह शो 2027 में रिलीज किया जाएगा और इसमें हैरी, हर्माइनी और रॉन जैसे किरदारों के लिए नए चेहरे चुने जा चुके हैं। डॉमिनिक मैक्लॉघलिन को हैरी, अरबेला स्टैंटन को हर्माइनी और अलस्टेयर स्टाउट को रॉन के रूप में कास्ट किया गया है। इसके अलावा डंबलडोर, स्नेप, हैग्रिड और मैकगोनागल जैसे अहम किरदारों के लिए भी अभिनेताओं के नाम तय कर लिए गए हैं।

वोल्डेमॉर्ट की लोकप्रियता
लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट हैरी पॉटर यूनिवर्स के सबसे चर्चित और डरावने किरदारों में से एक हैं। उनकी रहस्यमयी शख्सियत और खतरनाक जादुई ताकतें दर्शकों के लिए हमेशा रोमांचक रही हैं। यही वजह है कि जब भी इस किरदार के लिए नई कास्टिंग की चर्चा होती है तो फैन्स में उत्सुकता और बहस छिड़ जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें