चार दिनों में 50 करोड़ भी नहीं हुआ 'हिट 3' का कलेक्शन
कल शनिवार को तीसरे दिन 'हिट 3' ने 10.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, आज रविवार को फिल्म की कमाई में और भी गिरावट आई है। वीकएंड का फायदा इस फिल्म को नहीं मिला है। आज चौथे दिन इसने सिर्फ 7.67 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कारोबार 49.57 करोड़ रुपये हो गया है। यानी चार दिनों में फिल्म 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है।
ढलान पर 'रेट्रो' की कमाई
बात करें सूर्या, पूजा हेगड़े और प्रकाश राज की फिल्म 'रेट्रो' की तो पहले दिन इसने 19.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 7.75 करोड़ रुपये। वहीं शनिवार को तीसरे दिन का कलेक्शन आठ करोड़ रुपये हुआ। वहीं, आज की और भी कमी आई है। आज चौथे दिन रविवार को इसका कलेक्शन 6.96 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म 'रेट्रो' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 41.96 करोड़ रुपये ही हो पाया है।