प्रशांत तमांग के घर के बाहर जमा लोग
- फोटो : एएनआई
फैंस और नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
आपको बता दें कि सोमवार सुबह एक्टर के पार्थिव शरीर को सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट लाया गया। दार्जिलिंग से बीजेपी सांसद राजू बिस्टा और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां दिवंगत सिंगर को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद थीं। बाद में तमांग के पार्थिव शरीर को आज उनके फैंस की तरफ से श्रद्धांजलि देने के लिए दार्जिलिंग में उनके आवास पर लाया गया।
दार्जिलिंग पहुंचा प्रशांत तमांग का शव, सम्मान से होगा अंतिम संस्कार; 2007 की जीत ने दिया था राजनीति को आकार
सिंगर की हुई नेचुरल डेथ
सिंगर की अचानक मौत के बारे में चल रही अटकलों पर बात करते हुए उनकी पत्नी मार्था एले ने साफ किया कि इसमें कोई संदिग्ध हालात नहीं थे। उन्होंने कहा, 'यह एक नेचुरल मौत थी। जब उन्होंने हमें छोड़ा, तो वह सो रहे थे। उस समय मैं ठीक उनके बगल में थी।'
इस सीरीज में आए नजर
तामांग 'इंडियन आइडल' सीजन 3 के विनर थे। म्यूजिक में अपनी जगह बनाने के अलावा, उन्होंने एक्टिंग में भी कदम रखा और 'पाताल लोक सीजन 2' में नजर आए।