फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्टर ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी! बेटी को सोशल मीडिया से हुई खबर तो उड़े होश; बोली- 'क्या कहूं...टूट गई हूं'

Fri, 23 Jan 2026 02:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hiran Chatterjee-Ritika Giri Wedding: अभिनेता और पॉलिटिशियन हिरन चटर्जी ने दूसरी शादी रचा ली है। कथित तौर पर उन्होंने मॉडल रितिका गिरी से गुपचुप अंदाज में शादी की है। पिता की दूसरी शादी की खबर जब बेटी को लगी तो वे टूट गई हैं। 
विज्ञापन
न्यासा चटर्जी- हिरन चटर्जी-रितिका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता और पश्चिम बंगाल के खड़गपुर सदर सीट से भाजपा विधायक हिरन चटर्जी अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने मॉडल व एक्ट्रेस रितिका गिरी से गुपचुप दूसरी शादी कर ली है। इस पर विवाद शुरू हो गया है। हिरन की पहली पत्नी अनिंदिता और बेटी नियासा चटर्जी ने इस पर विरोध जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है। अनिंदिता का दावा है कि हिरन ने दूसरी शादी उन्हें तलाक दिए बिना गैर कानूनी तरीके से की है। वहीं, बेटी नियासा इमोशनली टूट गई हैं। उन्होंने कहा कि पिता की दूसरी शादी की खबर उन्हें सोशल मीडिया से लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में रचाई हिरन-रितिका ने शादी
अनिंदिता चटर्जी की बेटी नियासा चटर्जी का कहना है कि उन्हें अपने पिता की रितिका गिरी से दूसरी शादी के बारे में सोशल मीडिया से पता चला। एक्टर अपने पहले परिवार के संपर्क में नहीं हैं। बता दें कि हिरन और रितिका ने वाराणसी में एक निजी समारोह में पूरी रीति-रिवाज से शादी रचाई है। हिरन ने कथित तौर पर शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर भी साझा किए थे। मगर, विवाद होने पर बाद में डिलीट कर दिए। उनके फैंस के लिए यह चौंकाने वाली खबर थी। इस शादी के बाद एक्टर की पहली पत्नी अनिंदिता और बेटी नियासा ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें एक्टर पर 'टॉर्चर' करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि हिरन ने कानूनी तौर पर उन्हें तलाक दिए बिना रितिका से शादी की है। 

हिरन की बेटी ने जताई हैरानी
रितिका का दावा है कि अनिंदिता को कुछ समय से उनके और हिरन के रिश्ते के बारे में सबकुछ पता था। वहीं, हिरन व अनिंदिता की बेटी नियासा ने भी हैरानी जताई है। इस वक्त वे अपनी मां के पक्ष में हैं और उन्हें भावनात्मक सपोर्ट दे रही हैं। नियासा ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'जब से मुझे याद है, हम दोनों ही साथ रहे हैं और किसी तरह आपने हर रोल को इतनी ताकत, प्यार और ग्रेस से निभाया है। आप मेरी मां, मेरे पिता, मेरी गाइड और मेरी सबसे बड़ी सपोर्टर रही हैं। यह सब होने के लिए आपका शुक्रिया। आप मेरी हीरो हैं मां'।
 


'मैं अपने पिता को देखती हूं तो...'
अनिंदिता और नियासा ने बीते बुधवार को हिरन और रितिका के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस स्टेशन में 19 साल की नियासा ने इमोशनल स्टेटमेंट दिया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, नियासा ने कहा कि अपने पिता से उनका बहुत कम कॉन्टैक्ट था और उनके अचानक दूसरी शादी करने से वह दिमागी तौर पर टूट गई हैं। नियासा ने कहा, 'एक बेटी होने के नाते मैं क्या कह सकती हूं? मुझे सोशल मीडिया से पता चला। मेरी मां ने मुझे फोन किया और कहा, 'मैंने तुम्हें कुछ भेजा है, अपना फोन चेक करो। मैं अपने सामने अपने पिता की शादी की तस्वीरें देख रही हूं। मेरी मां रो रही हैं। एक बेटी को क्या कहना चाहिए? मैं सच कह रही हूं कि मुझे नहीं पता था। मुझे सोशल मीडिया से पता चल रहा है। मैं अपने दूसरे दोस्तों के पिताओं को देखती हूं और मैं अपने पिता को देखती हूं, और वह यह कर रहे हैं'।

हिरन की पहली पत्नी ने क्या कहा?
इससे पहले नियासा ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, 'मेरे पिता को यह खबर देनी चाहिए थी, लेकिन मुझे सोशल मीडिया से इसके बारे में पता चला। मैंने देखा कि मेरे दोस्तों ने मुझे मेरे पिता और उस लड़की की शादी की तस्वीरों के स्क्रीनशॉट भेजे थे। मेरे लिए, मेरे पिता की शादी सिर्फ मेरी मां से ही हो सकती है। मुझे सच में नहीं पता कि इस सिचुएशन को कैसे हैंडल करूं'। अनिंदिता चटर्जी और हिरन की शादी दिसंबर 2000 में हुई थी। अनिंदिता का कहना है, 'हमारी एक 19 साल की बेटी है। मैं लंबे समय से टॉर्चर झेल रही थी, लेकिन मैंने अपनी बेटी और अपने परिवार की खातिर चुप्पी बनाए रखी'। वहीं, रितिका के इस दावे पर कि अनिंदिता को अपने पति के रिश्ते के बारे में पता था और उन्हें तलाक का नोटिस मिला था, अनिंदिता ने कहा, 'लड़की ने जो भी आरोप लगाए हैं, वे झूठे हैं'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें