फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistani Actress: इरफान खान के साथ काम कर चुकी यह पाकिस्तानी एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती, बोलीं- दुआ में याद..

Wed, 29 Jan 2025 03:35 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pakistani Actress: मशहूर पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की है।
विज्ञापन
सबा कमर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर हास्पिटल में भर्ती हैं। अभिनेत्री को डायरिया के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की। अभिनेत्री साल 2017 की बॉलीवुड फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ में दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ नजर आई थीं। वह मशहूर पाकिस्तानी ड्रामा ‘पागल खाना’ में भी मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। अपनी हेल्थ अपडेट में उन्होंने बताया कि वह ठीक हो रही हैं। 

विज्ञापन

शेयर की हेल्थ अपडेट
अभिनेत्री सबा कमर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल के बिस्तर से अपने लोगों के साथ पोज देते हुए मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, "प्रशंसकों! मुझे पता है कि आप में से बहुत से लोग मेरे बारे में चिंतित थे। इसलिए मैं आपको बताना चाहती हूं कि मुझे गंभीर डायरिया था, लेकिन अल्हम्दुलिल्लाह, अब मैं बहुत बेहतर महसूस कर रही हूं।" 


यह खबर भी पढ़ें: Shahid Kapoor: क्या शाहिद कपूर को लगता है इस बात से डर, बोले- ‘किरदारों में ढलने के लिए करना पड़ता है त्याग’

विज्ञापन

मुझे अपनी दुआओं में रखें…
अभिनेत्री ने फैंस का आभार जताते हुए आगे कहा, "मैं ठीक हो रही हूं और मेरी शानदार टीम मेरा देखभाल कर रही है।" इसके अलावा, प्यार और प्रार्थनाओं के लिए आभार जताते हुए सबा कमर ने कहा, "आपका प्यार और प्रार्थनाएं मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं और मैं वादा करती हूं कि मैं जल्द ही वापस आऊंगी। आप सभी से प्यार करती हूं, मुझे अपनी दुआओं में रखें।”


यह खबर भी पढ़ें: Ibrahim Ali Khan: सितारों ने जताई इब्राहिम के डेब्यू पर खुशी, यूजर्स बोले- फाइनली ऋतिक के बाद कोई आ रहा है


सबा कमर का वर्क फ्रंट
सबा कमर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में सैफ हसन द्वारा निर्देशित टेलीफिल्म ‘मोहब्बत यूं भी होनी थी’ के साथ अहसान खान के साथ सात साल बाद टीवी पर वापसी की। सबा को आखिरी बार ‘पागल खाना’ में देखा गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें