हिना खान और रॉकी जायसवाल की शादी की तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan
हिना खान को अक्सर ही रॉकी जायसवाल के साथ देखा जाता था। यह कपल लगभग 12 साल से रिलेशनिशप में था। हाल ही में हिना खान ने रॉकी जायसवाल से रजिस्टर मैरिज कर ली है। एक्ट्रेस के फैंस और उनके सीरियल देखने वाले दर्शकों में से कम ही लोग जानते हैं कि रॉकी जायसवाल क्या करते हैं?
रॉकी जायसवाल, हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
बिजनेस फैमिली से हैं रॉकी जायसवाल
रॉकी जायसवाल का पूरा नाम जयंत जायसवाल है। वह कोलकाता के एक बिजनेसमैन फैमिली से आते हैं। करियर की शुरुआत में रॉकी ने एक इवेंट मैनेजमेंट प्रमोटर के तौर पर काम किया। आगे चलकर अपनी ही एक एजेंसी खोल ली। एड फिल्म्स के लिए भी काम किया। 6 साल तक ये काम करने के बाद वह मुंबई आ गए। वह टीवी की दुनिया से जुड़ गए।
हिना खान और रॉकी जायसवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan
टीवी सीरियल में सहायक निर्माता बने
रॉकी ने कई टीवी सीरियल में सहायक निर्माता का काम किया। इन्हीं सीरियल्स में से एक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ भी था। उस समय इस शो में लीड रोल हिना खान नजर आती थीं। कई टीवी प्रोडक्शन हाउस के साथ क्रिएटिव हेड के तौर पर भी काम किया।
हिना खान और रॉकी जायसवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan
प्रोडक्शन हाउस खोला-फिल्ममेकर बन गए
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हिना और रॉकी की मुलाकात हुई। आगे चलकर ये दोनों रिलेशनशिप में आए। रॉकी का अब एक प्रोडक्शन हाउस है। खबर है कि रॉकी जायसवाल जल्द ही एक फिल्म भी निर्देशित कर रहे हैं। अपनी पहली फिल्म के राइटर भी वह खुद हैं। दरअसल, बतौर राइटर भी रॉकी जायसवाल ने काफी काम टीवी सीरियल्स के लिए किया है।
हिना और रॉकी ने की रजिस्टर मैरीज
- फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan
हिना संग शादी को लेकर चर्चा
बुधवार को हिना खान और रॉकी जायसवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी रजिस्टर मैरीज की तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों ही अलग-अलग धर्म से संबंध रखते हैं। इस कपल को टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं।