फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hina-Rocky Love Story: कैसे शुरू हुई हिना खान और रॉकी की प्रेम कहानी? एक्ट्रेस की कैंसर जर्नी में दिया साथ

Wed, 04 Jun 2025 08:52 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। दोनों एक नई जिंदगी शुरुआत कर रहे हैं? जानिए, इस कपल की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई?
विज्ञापन
हिना खान और रॉकी जायसवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के जरिए हिना खान ने फैंस को अपनी शादी की खबर साझा की है। अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ उन्होंने रजिस्टर मैरीज की है। सोशल मीडिया पर हिना ने अपनी शादी तस्वीरें भी शेयर की हैं। जानिए, इस कपल की लव स्टोरी कहां-कब और कैसे शुरू हुई? 

विज्ञापन

सीरियल के सेट पर पहली मुलाकात 
हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से की, इस सीरियल ने उन्हें टीवी की टॉप एक्ट्रेस बना दिया था। इस सीरियल में बतौर सहायक निर्माता रॉकी जायसवाल भी काम करते थे। दोनों की मुलाकात इसी सीरियल के सेट पर हुई। पहले दोस्ती हुई, फिर प्यार हो गया। दोनों ने लगभग 4 साल तक अपना रिश्ता छिपाकर रखा। 

12 साल तक किया डेट 
साल 2012 से हिना खान और रॉकी जायसवाल डेट कर रहे हैं। इनको डेटिंग करते हुए 12 साल हो चुके हैं। अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। रॉकी के साथ डेटिंग के दौरान हिना खान ने फिल्मों में भी काम किया है। इसके लिए हमेशा ही रॉकी ने हिना को मोटिवेट किया। 

विज्ञापन

हिना खान-रॉकी जायसवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

कैंसर जर्नी में दिया हिना खान का साथ
पिछले दिनों कर्ली टेल्स को दिए गए एक इंटरव्यू में हिना खान ने अपनी कैंसर जर्नी और राॅकी के सपोर्ट के बारे में बात की थी। वह कहती हैं, ‘कैंसर जर्नी में रॉकी हमेशा साथ खड़े रहे। मैं जब भी उनका नाम लेती हूं, जो मेरा गला भर आता है। उन्होंने जो सपोर्ट मुझे दिया, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं। उनके जैसा पार्टनर हर महिला को मिलना चाहिए।’ यह सब कहते हुए हिना खान काफी इमोशनल हो जाती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें