सीरियल के सेट पर पहली मुलाकात
हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से की, इस सीरियल ने उन्हें टीवी की टॉप एक्ट्रेस बना दिया था। इस सीरियल में बतौर सहायक निर्माता रॉकी जायसवाल भी काम करते थे। दोनों की मुलाकात इसी सीरियल के सेट पर हुई। पहले दोस्ती हुई, फिर प्यार हो गया। दोनों ने लगभग 4 साल तक अपना रिश्ता छिपाकर रखा।
12 साल तक किया डेट
साल 2012 से हिना खान और रॉकी जायसवाल डेट कर रहे हैं। इनको डेटिंग करते हुए 12 साल हो चुके हैं। अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। रॉकी के साथ डेटिंग के दौरान हिना खान ने फिल्मों में भी काम किया है। इसके लिए हमेशा ही रॉकी ने हिना को मोटिवेट किया।
कैंसर जर्नी में दिया हिना खान का साथ
पिछले दिनों कर्ली टेल्स को दिए गए एक इंटरव्यू में हिना खान ने अपनी कैंसर जर्नी और राॅकी के सपोर्ट के बारे में बात की थी। वह कहती हैं, ‘कैंसर जर्नी में रॉकी हमेशा साथ खड़े रहे। मैं जब भी उनका नाम लेती हूं, जो मेरा गला भर आता है। उन्होंने जो सपोर्ट मुझे दिया, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं। उनके जैसा पार्टनर हर महिला को मिलना चाहिए।’ यह सब कहते हुए हिना खान काफी इमोशनल हो जाती हैं।