फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hina Khan: श्रीनगर के निशात केस पर फूटा हिना खान का गुस्सा, कहा- शराब को दोष देना बंद करें

Tue, 06 May 2025 11:03 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pahalgam Terror Attack: अभिनेत्री हिना खान ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर कश्मीर के श्रीनगर के निशात में हुए यौन उत्पीड़न और हत्या पर अपनी नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने में बलात्कार और यौन उत्पीड़न के बीच अंतर को समझाया।
 
विज्ञापन
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री हिना खान ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर कश्मीर के श्रीनगर के निशात में हुए यौन उत्पीड़न और हत्या पर पर अपनी नाराजगी जताई। अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में बलात्कार और यौन उत्पीड़न के बीच अंतर को समझाया। उन्होंने इस तरह के अपराध के लिए शराब को दोषी ठहराने पर भी विचार साझा किए। साथ ही उन्होंने पहलगाम हमले को लेकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की

विज्ञापन

अभिनेत्री ने पोस्ट में क्या कहा?
हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘क्या कोई इन मूर्खों को यौन उत्पीड़न और बलात्कार के बीच का अंतर सिखा सकता है? बलात्कार बलात्कार है। हत्या हत्या है। यौन उत्पीड़न का विवरण अलग हो सकता है लेकिन यह बलात्कार से पहले का संकेत है। इसका मतलब केवल यह है कि अपराधी इसे नहीं कर सके ना की उन्होंने इसे नहीं किया। एक बलात्कारी खुद के अलावा बाकी सभी को दोषी ठहराता है। उस अपराधी की तरह व्यवहार न करें।’
अभिनेत्री ने आग कहा कि शराब,धर्म, समुदाय, भूगोल या पोशाक के नाम पर बलात्कार, यौन उत्पीड़न को उचित ना ठहराएं। अभिनेत्री ने कहा, ‘यह राक्षस हर जगह, हर समुदाय, हर धर्म में मौजूद हैं। अवसर की तलाश में हैं। शराब कई चीजों का कारण बनती है, लेकिन यह एक अच्छे आदमी को बलात्कारी नहीं बनाती! शराब को दोष देना बंद करें। अच्छे पुरुष शराब को उसी तरह संभाल सकते हैं जैसे वह एक महिला की तुलना में बेहतर शारीरिक शक्ति को संभालते हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है।’ 
विज्ञापन

‘बलात्कारी किसी हत्यारे से कम नहीं है। वह उससे कहीं ज्यादा हैं। उसके कामों को कोई भी सही नहीं ठहरा सकता। अब समय आ गया है कि हम बिना किसी संकोच के इस बात को उजागर करें कि यह एक कश्मीरी मुस्लिम ने किया है और अपने तथाकथित एजेंडे के लिए शराब को दोषी ना ठहराएं।'




पहलगाम आतंकी हमले पर हिना ने क्या कहा?
अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भी अपने विचार रखे। खास तौर पर कश्मीर के लोगों से अनुरोध किया कि वह दूसरे समुदाय के लोगों को शोक मनाने दें। उन्होंने कहा कि हम सभी एक साथ रह सकते हैं। अभिनेत्री ने लिखा,‘आखिर में मेरे देश के सभी मुस्लिम पुरुषों, महिलाओं, खासकर कश्मीर के लोगों से विनम्र अनुरोध है। हर समुदाय में पागल ट्रोलर हैं, जो सीमा लांघते हैं और जहर उगलते हैं। कृपया समझें कि दूसरे समुदाय के ज्यादातर लोग वाकई परेशान हैं। लोग आहत हैं, लोग गुस्से में हैं। उनकी पैंट उतारी गई, उनकी आस्था पर सवाल उठाया गया, उनके प्रियजनों के सामने गोलियां चलाई गईं। 
हम लगभग युद्ध की स्थिति में हैं। तो क्या हम इन ट्रोलर्स को जवाब देना या प्रतिक्रिया देना बंद कर सकते हैं? और दूसरे समुदाय को शोक मनाने दे सकते हैं। क्या हम भगवान के लिए एक साथ रह सकते हैं? आइए पहला कदम उठाएं। आइए पहले इंसान बनें। मैं किसी से माफी मांगने के लिए नहीं कह रही। यह एक व्यक्तिगत पसंद है। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैं यह महसूस किया। लेकिन, अगर आप कुछ अच्छा, सकारात्मक नहीं कह सकते तो कम से कम चुप हो जाइए और बैठ जाइए।’


ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान
हिना खान भी कश्मीर की रहने वाली हैं। वह पहले भी आतंकवादी हमले के बारे में पोस्ट कर चुकी हैं। अब अभिनेत्री ने निशात यौन उत्पीड़न और हत्या मामले पर प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी जूझ रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपने इलाज के दौरान अपने साहस का परिचय दिया है और लगातार काम कर रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें