फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hina Khan Health Update: कैंसर के उपचार के बीच हिना खान ने अस्पताल से साझा की तस्वीर, बोलीं- दुआ करिए

Thu, 05 Dec 2024 01:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hina Khan Health Update: अभिनत्री हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हाल ही में उन्होंने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर साझा कर सेहत का हाल बताया है।
विज्ञापन
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे परदे की चर्चित अदाकारा हिना खान जिंदगी के मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। वे ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हैं। उनका उपचार चल रहा है। इस मुश्किल घड़ी का सामना वे बहुत बहादुरी के साथ कर रही हैं। हिना खान के फैंस उनके लिए चिंतित हैं और लगातार उनके ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं। अभिनेत्री समय-समय पर फैंस के साथ हेल्थ अपडेट साझा करती हैं। आज गुरुवार को उन्होंने अस्पताल से एक तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन

बोलीं- दुआ करिए
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वे अस्पताल के कॉरिडोर में नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ हिना ने लिखा है, 'अस्पताल के इस हीलिंग कॉरिडोर्स से होते हुए जिंदगी के उजियारे की तरफ कदम बढ़ रहे हैं। एक-एक कदम। इसके लिए शुक्रगुजार हूं। दुआ कीजिए'। 
 

अंकिता लोखंडे से सुनील ग्रोवर तक सबने बढ़ाया हौसला
हिना खान के लिए फैंस दुआ कर रहे हैं और उनके हौसले की तारीफ कर रहे हैं। कई टीवी सितारों ने भी हिना के पोस्ट पर कमेंट किया है। अभिनेत्री आरती सिंह ने लिखा है, 'शेरनी, तुम्हारे लिए दिल से दुआ है। ईश्वर तुम्हारे साथ हैं, वे तुम्हारे साथ एक-एक कदम चल रहे हैं'। सुनील ग्रोवर ने लिखा है, 'जल्दी जल्दी ठीक हो जाओ'। अंकिता लोखंडे ने कमेंट लिखा है, 'तुम्हारे लिए हर समय मैं दिल से दुआ करती हूं'।
Pushpa 2 The Rule Review: पुष्पराज को चाचा बनाकर सीक्वल में पास हो गए सुकुमार, सज गया ‘पुष्पा 3’ का ताना बाना
विज्ञापन

वर्क फ्रंट पर एक्टिव हैं हिना
हिना खान उपचार के बीच भी वर्क फ्रंट पर एक्टिव हैं। वे शूटिंग कर रही हैं। बीते दिनों वे रैंप वॉक करती नजर आईं। इसके अलावा वे यात्राओं पर भी जा रही हैं। हिना खान सोशल मीडिया पर अपनी ट्रिप्स की तस्वीरें साझा करती हैं। उनकी हिम्मत देखकर यूजर्स सलाम करते हैं। बीते दिनों वे सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' के वीकएंड का वार एपिसोड में नजर आईं। 
Samantha Ruth Prabhu: नागा-शोभिता की शादी के बाद सामने आई सामंथा की पहली पोस्ट, प्रशंसकों का खींचा ध्यान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें