फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hina Khan: नौकरानी नहीं, रानी हूं मैं! ‘गृह लक्ष्मी’ में एक्शन करती नजर आईं हिना, इस ओटीटी पर होगी रिलीज

Thu, 09 Jan 2025 03:25 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hina Khan: अभिनेत्री हिना खान की आगामी क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘गृह लक्ष्मी’ का निर्माताओं ने ट्रेलर जारी कर दिया है। इस शो में वह पहली बार एक्शन अवतार में नजर आएंगी। आइए जानते हैं अभिनेत्री की यह सीरीज कब और कहां स्ट्रीम होगी?
विज्ञापन
गृह लक्ष्मी ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वह एक बड़े हौसले के साथ तीसरे स्टेज के कैंसर से बहादुरी के साथ जंग लड़ रही हैं। इस गंभीर बीमारी से जूझते हुए भी अभिनेत्री ने काम करना बंद नहीं किया है। उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है। अभिनेत्री की आगामी वेब सीरीज ‘गृह लक्ष्मी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में एक्ट्रेस रियल लाइफ की ही तरह एक बहादूर महिला का किरदार निभाते हुए नजर आ रही हैं। वह पहली बार एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन


हिना का एक्शन मोड
‘गृह लक्ष्मी’ के एक मिनट 18 सेकंड के ट्रेलर में हिना खान एक्शन मोड में नजर आईं। ट्रेलर को देखकर लगता है कि यह हिना के किरदार के बदले की कहानी है। ट्रेलर में अभिनेत्री कह रही हैं, ‘जब एक औरत बदला लेने निकलती है तो सब कुछ बर्बाद कर देती है।’ ट्रेलर में उनके नौकरानी से लेकर रानी बनने तक के खूंखार सफर को दिखाया गया है। अपने दुश्मनों को जमकर हराने के बाद, हिना का किरदार चिल्लाता हुआ दिखाई देता है, "नौकरानी नहीं, रानी हूं मैं!" 

यह खबर भी पढ़ें: Baby John: राजपाल यादव ने बताई ‘बेबी जॉन’ के फ्लॉप होने की वजह, कहा- यह मेरे करियर की सबसे अच्छी फिल्म होती
विज्ञापन


कब और कहां होगी रिलीज
निर्माताओं ने वेब शो के ट्रेलर के साथ ‘गृह लक्ष्मी’ के स्ट्रीम होने की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। हिना की इस  थ्रिलर सीरीज को 16 जनवरी, 2025 को 'एपिक ऑन’ पर स्ट्रीम किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: Dhanashree: चहल से अलगाव की खबरों के बीच पत्नी धनश्री ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरे कैरेक्टर पर उठाए गए...

‘गृह लक्ष्मी’ स्टार कास्ट
‘गृह लक्ष्मी’ में हिना खान के अलावा कई दिग्गज कलाकार शामिल है। आगामी क्राइम थ्रिलर सीरीज में चंकी पांडे, राहुल देव और दिव्येंदु भट्टाचार्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज में हिना खान का अलग रूप दिखाई देने वाला है। वह पर्दे पर पहली बार एक्शन करते नजर आएंगी। हिना के फैंस उन्हें नए अवतार में देखने के लिए बेसब्र हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें