इन टीवी शो में नजर आ चुकी हैं हिना खान
अभिनेत्री हिना खान को पहली बार 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो में साल 2009 में देखा गया था। इसके बाद उन्हें 'चांद छुपा बादल में', 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका के किरदार के रूप में देखा जा चुका है। हिना खान 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस सीजन आठ' का हिस्सा रही थीं। हिना खान ने अभिनेत्री बनने से पहले दिल्ली से एमबीए की पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने एयर होस्टेस कोर्स के लिए भी आवेदन किया था। हिना खान ने एक बातचीत के दौरान बताया था कि उन्होंने रियलिटी शो इंडियन आइडल के लिए ऑडिशन दिया, जहां वह 2008 में शामिल होने में सफल रहीं। बाद में, दिल्ली में अपनी कॉलेज की पढ़ाई के दौरान, खान ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए ऑडिशन दिया, जब उनके दोस्तों ने उन पर दबाव डाला और उन्हें इसके लिए चुना गया। इसके बाद वह मुंबई आई थीं। हिना खान ने 2020 में आई 'हैक्ड' से बड़े परदे में डेब्यू किया था। उसी साल उनकी 'स्मार्टफोन' भी आई। 'विशलिस्ट', 'अनलॉक' जैसी फिल्मों में भी हिना नजर आ चुकी हैं। हिना खान को 'नामाकूल' वेबसीरीज में भी देखा जा चुका है।
Govinda: गोविंदा के डॉक्टर का आया बयान, तीन से चार महीने तक अभिनेता करेंगे आराम, पैरों पर वजन नहीं डाल सकते
कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही हैं हिना खान
अभिनेत्री हिना खान स्टेज 3 के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हिना खान कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझने के बाद भी कमजोर नहीं पड़े हैं। वह लगातार अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। हिना को सर्जरी और कीमो के बाद भी जिम में वर्कआउट करते देखा जाता है। इस मुश्किल समय में हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी ने उनका हौसला बढ़ाया है। साल 2014 से हिना अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ हैं।
Amitabh Bachchan: शहंशाह ने जताई सेना में भर्ती होने की इच्छा, केबीसी के मंच पर बोले- अगर मौका मिले तो...