फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर के संस्कार देख हैरान हो गईं हिमानी शिवपुरी, याद किया 'आ अब लौट चलें' के सेट का किस्सा

Wed, 11 Feb 2026 03:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Himani Shivpuri And Ranbir Kapoor: हिमानी शिवपुरी ने रणबीर कपूर के साथ मुलाकात को यादगार बताया है। उन्होंने उनसे जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। आइए जानते हैं वह क्या है?
विज्ञापन
हिमानी शिवपुरी, रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shivpurihimani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी अक्सर बॉलीवुड से कई बेहतरीन किस्से साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने रणबीर कपूर से जुड़ा हुआ किस्सा साझा किया है। शिवपुरी ने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने उनसे जुड़ा किस्सा बताया। 
विज्ञापन

हिमानी ने शेयर किया रणबीर का किस्सा
100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं हिमानी शिवपुरी ने रणबीर कपूर के साथ मुलाकात को यादगार बताया है। रणबीर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए हिमानी शिवपुरी ने इंस्टाग्राम पर लिखा 'रणबीर से मिलकर बहुत अच्छा लगा! इतने मिलनसार, विनम्र और प्रतिभाशाली अभिनेता! उन्होंने उठ कर मेरे पैर छुए और मेरी तारीफ करते हुए कहा, 'मैडम, आप बिल्कुल वैसी ही दिखती हैं! वाह, रणबीर का आकर्षण और उनके संस्कार! रणबीर कपूर ने 'आ अब लौट चलें' के दिनों की याद दिला दी। उस वक्त वह अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे और सेट पर आते थे। चिंटूजी उन्हें मेरे साथ नाटक देखने के लिए जाने को कहते थे।'


शानदार थी रणबीर की मेहमाननवाजी
हिमानी शिवपुरी ने आगे लिखा, 'अमेरिका की मेरी पहली यात्रा में, खरीदारी के अलावा मैं ब्रॉडवे शो भी देखती थी। अद्भुत आउटडोर शो, रणबीर की शानदार मेहमाननवाजी। हमने सतीश कौशिक, परेश रावल, सरोज खान और कभी-कभी ऐश के साथ 'कैट्स', 'फैंटम ऑफ द ओपेरा', 'साउंड ऑफ म्यूजिक' और कई शो देखे। वाह, क्या समय था!'
विज्ञापन

आ अब लौट चलें - फोटो : यूट्यूब
'आ अब लौट चलें' में हिमानी शिवपुरी का रोल
आपको बता दें कि ऋषि कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'आ अब लौट चलें' (1999) बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी। फिल्म के गाने और कहानी फैंस को पसंद आई थी। इसमें ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना की शानदार केमिस्ट्री को आज भी याद किया जाता है। फिल्म में हिमानी शिवपुरी ने 'निक्की' का रोल प्ले किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें