फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Haasan: कमल हासन को HC से झटका, कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी 'ठग लाइफ'; KFCC बोली- ‘हम बात करने को तैयार’

Tue, 03 Jun 2025 08:03 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thug Life Release: 5 जून को दुनियाभर में रिलीज होने वाली कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ अब कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी। जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नड़ भाषा को लेकर दिए गए कमल हासन के बयान पर अब मामला बढ़ता जा रहा है। अपने बयान पर माफी न मांगना कमल हासन को महंगा साबित हुआ है। जिसका खामियाजा उनकी आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ को उठाना पड़ा है। फिल्म ‘ठग लाइफ’ अब फिलहाल 5 जून को कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक फिल्म के कर्नाटक में रिलीज पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


10 जून तक अटकी फिल्म की रिलीज
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने आज कहा कि कमल हासन के कन्नड़ भाषा पर दिए गए बयान से राज्य में अशांति फैल गई है। कर्नाटक में फिल्म 'ठग लाइफ' की रिलीज के लिए सुरक्षा की मांग करने वाले अभिनेता की रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने यह टिप्पणी की और सुनवाई 10 जून तक के लिए स्थगित कर दी। ऐसे में अब फिल्म फिलहाल 10 जून तक कर्नाटक में रिलीज नहीं हो सकेगी। फिल्म पहले 5 जून को रिलीज होने वाली थी।

कमल हासन ने माफी मांगने से किया इंकार
लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, कमल हासन ने कर्नाटक में ‘ठग लाइफ’ की रिलीज को रोकने पर सहमति जताई। कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप वाली कमल हासन की टिप्पणी के बाद हाईकोर्ट ने ये फैसला किया है। अपने बयान पर माफी मांगने से इंकार करते हुए अभिनेता ने कहा कि उनके मन में कोई दुर्भावना नहीं थी और न ही किसी दुर्भावना से उन्होंने वो टिप्पणी की। कमल हासन ने फिल्म चैंबर के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव रखा।

कमल हासन का तर्क, गलत तरीके से पेश किया गया बयान

विज्ञापन

जस्टिस एम नागप्रसन्ना की बेंच ने यह फैसला किया है। यह मामला ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो रिलीज के दौरान कमल हासन के दिए गए एक बयान से पैदा हुआ है। लंच से पहले की सुनवाई में हाई कोर्ट ने मौखिक रूप से कमल हासन को अपने बयान के लिए माफी मांगने को कहा था। क्योंकि इससे कर्नाटक के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। लेकिन कमल हासन ने माफी मांगने से इंकार कर दिया। कमल हासन के वीकल ध्यान चिन्नप्पा ने इसके पीछे तर्क दिया कि कमल हासन के बयान को एक अलग संदर्भ में देखा जा रहा है। यह बयान कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार की मौौजूदगी में दिया गया था।

यह खबर भी पढ़ेंः Kamal Haasan Row: कन्नड़ विवाद पर कमल हासन ने दी सफाई, येदियुरप्पा का सुझाव- माफी मांगने से कोई छोटा नहीं होता

कोर्ट ने लगाई फटकार
कमल हासन के जवाब के बाद कोर्ट ने टिप्पणी की, "इसमें माफी नहीं है। आप कमल हासन हों या कोई और, आप लोगों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकते। इस देश का विभाजन भाषाई आधार पर है। कोई सार्वजनिक व्यक्ति इस तरह के बयान नहीं दे सकता। इसकी वजह से अशांति और वैमनस्य पैदा हुआ है। कर्नाटक के लोगों ने सिर्फ माफी मांगी थी। अब आप सुरक्षा मांगने यहां आए हैं। अभिनेता के पास इस तरह का बयान देने के लिए कोई अधिकार नहीं है क्योंकि वह न तो इतिहासकार हैं और न ही भाषाविद्।

KFCC ने कहा- 'बात करने के लिए तैयार हैं'
इसी बीच कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कमल हासन को कन्नड़ भाषा पर बयान वापस लेना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। अगर कमल चाहें तो हम उनसे मुलाकात और चर्चा के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें