फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: करण जौहर के नाम पर बनी फिल्म पर चला हाई कोर्ट का डंडा, इस वजह से लगा दी रिलीज पर रोक

Sat, 08 Mar 2025 03:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Johar: बॉम्बे हाई कोर्ट ने शनिवार को 'शादी के डायरेक्टर करण और जौहर' फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। करण जौहर इस फिल्म की रिलीज रुकवाने के लिए हाई कोर्ट गए थे। 
विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'शादी के डायरेक्टर करण और जौहर' नाम की फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। अदालत का कहना है कि फिल्म का शीर्षक और विषय-वस्तु मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर की निजता और अधिकारों का उल्लंघन करती है। यह उनकी ब्रांड वैल्यू को भी खराब करती है। अदालत का ये फैसला तब आया जब करण जौहर ने इस मामले को लेकर बाम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने अदालत से मांग की कि फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

करण जौहर ने हाई कोर्ट का किया था रुख
हाई कोर्ट की एक सदस्यीय बेंच ने फिल्म रिलीज पर स्टे लगाते हुए कहा कि इसका शीर्षक लोगों को सीधे तौर पर जौहर से जोड़ेगा। जून 2024 में करण जौहर ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। उन्होंने अदालत से कहा था कि जब तक उनके नाम और पेशे जैसी निजी चीजों के इस्तेमाल के लिए उनकी इजाजत नहीं ली जाती, तब तक ऐसे अधिकारों का उल्लंघन माना जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: IIFA 2025: आईफा के स्टेज पर साथ आए शाहिद-करीना, एक-दूसरे से की बात, कार्तिक ने की बॉक्सिंग
 

करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @ karanjohar
करण जौहर ने फिल्म पर लगाए इल्जाम
करण जौहर ने कहा था कि 'शादी के डायरेक्टर करण और जौहर' के निर्माताओं ने जून में भेजे गए उनके नोटिस पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। फिल्म से मेरा कोई ताल्लुक नहीं है। फिल्म निर्माता मेरे नाम का इस्तेमाल करके इसे ऐसा नाम देना चाहते थे जिससे दर्शक उनके साथ जोड़ सकें। फिल्म के डायलॉग और पटकथा हमारी बेइज्जती करते हैं। ये फिल्म एडल्ट कटेगरी में आएगी।'

यह खबर भी पढ़ें: Tanushree Dutta: ‘मी टू’ मामले पर शिकायत याचिका खारिज होने पर बोलीं तनुश्री दत्ता, कहा- अफवाहों से बचें
 
विज्ञापन

इसलिए खबरों में हैं करण
हाल ही में करण जौहर ने अपना वजन घटाया है। उनका लुक काफी बदल गया है। कई लोग अपने-अपने हिसाब से उनके बारे में अपना मत रख रहे हैं। लेकिन करण जौहर ने किसी बात पर टिप्पणी नहीं की है। हाल ही में करण जौहर ने अपनी कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के 50 फीसद स्टेक बेचे हैं। आदार पूनावाला ने इन्हें खरीदा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें