कैसा रहा तनुश्री के साथ काम करने का अनुभव?
हेतल यादव ने आईएएनएस संग बातचीत में तनुश्री को गैर-पेशेवर बताया है। हेतल ने तनुश्री के साथ फिल्म 'अपार्टमेंट' में साथ काम करने का अनुभव शेयर किया और बताया कि उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा। हेतल यादव का कहना है कि तनुश्री दत्ता की बहन इशिता दत्ता के साथ काम करना काफी आसान था। मगर, तनुश्री के साथ काम करने का अनुभव कतई अच्छा नहीं रहा।
हेतल यादव-तनुश्री दत्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
दावा किया- नखरे दिखाती थीं तनुश्री
हेतल के मुताबिक, उन्होंने फिल्म ‘अपार्टमेंट’ में तनुश्री के साथ तीन गानों पर काम किया। हेतल का आरोप है कि इस दौरान तनुश्री सेट पर ध्यान नहीं देती थीं। इतना ही नहीं, वे छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाया करती थीं। एक रोमांटिक गाने की शूटिंग के समय भी उन्हें काफी दिक्कतें थीं। वे सेट पर टच न करने की बात कहकर नखरे दिखाती थीं। हेतल ने दावा किया कि तनुश्री के इस व्यवहार के चलते फिल्म के निर्माता और निर्देशक भी तंग आ गए थे।
बोलीं- '...तो इंडस्ट्री से गायब नहीं होतीं'
बता दें कि तनुश्री दत्ता ने कुछ वक्त पहले आरोप लगाया था कि इंडस्ट्री में उनसे कई प्रोजेक्ट छीनकर उनका करियर बर्बाद कर दिया गया। तनुश्री के इस आरोप पर रिएक्ट करते हुए हेतल ने कहा कि 'अगर तनुश्री अपने काम के प्रति ईमानदार होतीं, तो आज इंडस्ट्री से गायब नहीं होतीं'। हेतल ने गोविंदा का उदाहरण भी दिया और कहा कि कोई भी आपका पूरा करियर नहीं छीन सकता। कुछ प्रोजेक्ट्स हाथ से निकल सकते हैं। मगर, इंसान ईमानदार और काम का पक्का है तो काम कभी खत्म नहीं होता।
नाना पाटेकर और तनुश्री के विवाद पर क्या कहा?
हेतल से जब तनुश्री और नाना पाटेकर के विवाद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस बारे में बोलने से इनकार कर दिया। हेतल ने कहा, 'मैं उस फिल्म का हिस्सा नहीं थी, लेकिन मैंने तनुश्री दत्ता के साथ एक फिल्म की थी। इसमें मैं एसोसिएट कोरियोग्राफर थी और एक रोल भी किया था। मुझे नहीं पता कि वह घटना क्या थी, क्या हुआ या क्या नहीं हुआ। जब मैंने देखा ही नहीं, तो मुझे उसके बारे में पता नहीं है। इसलिए मैं उस पर कुछ नहीं कह सकती'। देखना होगा कि हेतल की इन बातों पर तनुश्री क्या प्रतिक्रिया देती हैं।