फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हेरा फेरी' के कॉपीराइट मामले में फिरोज नाडियाडवाला ने दर्ज कराई शिकायत; धोखाधड़ी और मानहानि का लगाया आरोप

Fri, 01 May 2026 10:31 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hera Pheri Copyright Case: कॉमेडी फ्रेंचाईजी 'हेरा फेरी' फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला इसके सीक्वल या स्टारकास्ट से जुड़ा नहीं है, बल्कि कॉपीराइट से संबंधित है। निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने कॉपीराइट मामले में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
फिरोज नाडियाडवाला-हेरा फेरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की चर्चित फ्रेंचाईजी 'हेरा फेरी' फिर चर्चा में हैं। इस बार यह कॉपीराइट मामले को लेकर सुर्खियों में आई है। फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने हाल ही में 'हेरा फेरी' के कॉपीराइट और रीमेक अधिकारों को लेकर मुंबई में शिकायत कराई है। उन्होंने धोखाधड़ी और मानहानि का आरोप लगाया है। निर्माता का आरोप है कि  उनके अधिकारों पर कब्जा करने, पैसे की उगाही करने और उनकी कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग में बाधा डालने की कोशिश की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस थाने पहुंचे कॉपीराइट मामला
फिरोज नाडियाडवाला ने फिल्म के कॉपीराइट और रीमेक अधिकारों को लेकर मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में गोपाला पिल्लई विजयकुमार और एम. पॉल मायकेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्या है फिरोज नाडियाडवाला का आरोप?
फिरोज नाडियाडवाला के मुताबिक 'हेरा फेरी' (2000), साल 1989 में आई मलयालम फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' पर आधारित है। निर्माता का कहना है कि उन्होंने साल 2000 में ही 'मेसर्स कॉम्पेक्ट डिस्क इंडिया लिमिटेड' के सुरेश कुमार सिंघल से इस कहानी के हिंदी और अन्य भाषाओं (दक्षिण भारतीय भाषाओं को छोड़कर) के रिमेक अधिकार कानूनी रूप से खरीदे थे। इसके लिए साढ़े चार लाख रुपये की रकम का भुगतान किया था। उनके पास इसके कानूनी अधिकार होने के बावजूद अब उन्हें परेशान किया जा रहा है।

निर्माता ने किया चौंकाने वाला खुलासा
फिरोज नाडियाडवाला ने अपनी शिकायत में बताया कि साल 2000 में फिल्म की रिलीज से करीब हफ्ते भर पहले कुछ लोगों ने उन पर दबाव बनाकर पैसे ऐंठने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, 'उस समय फिल्म में भारी निवेश हो चुका था, इसलिए बदनामी और नुकसान के डर से मुझे दबाव में आकर भुगतान करना पड़ा था, जबकि अदालत ने मेरे पक्ष में स्टे ऑर्डर दिया था'। नाडियाडवाला का आरोप है कि मूल फिल्म के मालिकों ने यह जानते हुए भी कि अधिकार बिक चुके हैं, साल 2022 में महज तीन लाख रुपये में दोबारा ये अधिकार फिर से 'गोपाला पिल्लई विजयकुमार' (मेसर्स सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल) को बेच दिए। 

फिरोज नाडियाडवाला को मिला था नोटिस
यह मामला दिसंबर 2024 में फिरोज नाडियाडवाला को एक कानूनी नोटिस थमाया गया, जिसके बाद इस मामले ने और तूल पकड़ा। इस नोटिस में उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'फिर हेरा फेरी' (2006) को अवैध बता दिया गया था। साथ ही कथित विरोधियों ने उनसे 60 लाख रुपये नकद और फिल्म से हुए कुल मुनाफे का 25 प्रतिशत हिस्सा मांगा है। फिलहाल पुलिस विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें