फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Here Pheri 3 Controversy: आखिर किसने सुलझाया 'हेरा फेरी 3' का विवाद? अक्षय कुमार पर निर्माता ने कही बड़ी बात

Mon, 30 Jun 2025 07:47 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar: अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर चल रहा विवाद अब खत्म हो चुका है। हालांकि विवाद को सुलझाने में किसका अहम योगदान था इस बात का खुलासा अब निर्माता ने किया है।
विज्ञापन
हेरा फेरी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी सीरीज में से एक 'हेरा फेरी' एक बार फिर सुर्खियों में है। फैंस की खुशी उस वक्त दोगुनी हो गई जब ये कन्फर्म हुआ कि 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है और इसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की वही पुरानी तिकड़ी वापसी कर रही है। हालांकि कुछ समय पहले तक फिल्म की किस्मत अधर में लटकी हुई थी, लेकिन अब चीजें पटरी पर लौट आई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म को लेकर चल रहे विवाद को किसने सुलझाया, आखिर कैसे सुलझा मामला, चलिए आपको बताते हैं। 

विज्ञापन


निर्माता फिरोज ने सुनाई गुड न्यूज
दरअसल, मई 2025 में परेश रावल के फिल्म से हटने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। इसके पीछे फीस विवाद और आपसी अनबन की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन अब इस पर विराम लग चुका है। निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने खुद इस मामले पर बात करते हुए बताया कि कैसे पूरी टीम फिर से एकजुट हुई। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक साजिद नाडियाडवाला और अहमद खान ने इस मामले को सुलझाने में काफी अहम भूमिका निभाई।

ये खबर भी पढ़ें:Naseeruddin Shah: 'सरदार जी 3' विवाद पर नसीरुद्दीन शाह ने किया दिलजीत का समर्थन, बोले- ‘वो गंदी राजनीति का..’
विज्ञापन


 

Trending Videos

सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार - फोटो : एक्स- @bolly_talkies
'अक्षय कुमार ने प्यार से सुलझाया मामला'
फिरोज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि इस विवाद को सुलझाने में साजिद नाडियाडवाला और अहमद खान की अहम भूमिका रही। दोनों ने व्यक्तिगत रूप से समय और ऊर्जा लगाकर परेश रावल और टीम के बीच की गलतफहमियों को खत्म किया। उन्होंने बताया कि साजिद और अहमद की कोशिशों की वजह से ही ये मुमकिन हो पाया। लेकिन सबसे खास बात ये रही कि अक्षय कुमार ने इस पूरी सुलह प्रक्रिया में बेहद अहम भूमिका निभाई। फिरोज ने बताया कि अक्षय ने परेश रावल के साथ अपने पुराने संबंधों को ध्यान में रखते हुए बेहद सम्मान और प्यार के साथ मुद्दों को सुलझाया। वो चाहते थे कि यह फिल्म उसी आत्मा और जोश के साथ बने, जैसी पहली दो फिल्मों में थी। यानी अगर ये कहा जाए कि अक्षय कुमार ने खुद से ज्यादा एफर्ट्स करके ये मामला सुलझाया, इसमें कुछ गलत नहीं होगा।

 
विज्ञापन

अक्षय कुमार और परेश रावल - फोटो : इंस्टाग्राम- @akshaykumar
प्रियदर्शन करेंगे फिल्म को डायरेक्ट
निर्माता का कहना है कि इसके साथ ही परेश रावल ने भी सकारात्मक रवैया दिखाया और टीम के साथ आने का फैसला लिया। अब जबकि प्रियदर्शन एक बार फिर निर्देशक की कुर्सी संभालने जा रहे हैं, और 'बाबू भैया' की वापसी हो रही है, तो हेरा फेरी 3 एक और हास्य धमाका करने को तैयार दिख रही है। फिल्म को लेकर न सिर्फ फैंस बल्कि खुद कलाकार भी उत्साहित हैं। टीम का मानना है कि अब जब सभी पुराने साथी एक साथ हैं, तो फिल्म एक बार फिर वही जादू रच सकती है, जिसके लिए हेरा फेरी जानी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें