फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharmendra Health Update: हेमा मालिनी ने दिया धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट, फैंस से की प्रार्थना करने की अपील

Mon, 10 Nov 2025 09:02 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hema Malini On Dharmendra Health: धर्मेंद्र की पत्नी व अभिनेत्री हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को लेकर बड़ी अपडेट दी है। साथ ही फैंस से खास अपील भी की है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम-@dreamgirlhemamalini
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर आ रहीं अलग-अलग खबरों के बीच अब अभिनेत्री व पत्नी हेमा मालिनी ने फैंस से एक खास अपील की है। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की फोटो को शेयर करते हुए उनके स्वास्थ के बारे में जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने फैंस से अपने पसंदीदा कलाकार के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

हेमा मालिनी ने लोगों से प्रार्थना करने की अपील

विज्ञापन

हेमा मालिनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर धर्मेंद्र की एक मुस्कुराती हुई तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही कैप्शन में हेमा मालिनी ने लिखा, ‘मैं धरम जी के बारे में चिंता करने के लिए सभी का धन्यवाद करती हूं, जो अस्पताल में उनके साथ बने हुए हैं। उनकी लगातार देखभाल की जा रही है और हम सब उनके साथ हैं। मैं आप सभी से उनकी सेहत में सुधार और जल्द ही स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील करती हूं।’
 


आज दोपहर बाद बिगड़ी तबीयत
धर्मेंद्र को करीब दस दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, तब तो इसे एक रूटीन चेकअप बताया गया था। लेकिन आज दोपहर में खबर आई की धर्मेंद्र की हालत नाजुक है। इसके बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही हैं। उनसे जुड़े करीबी सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि अभिनेता की हालत नाजुक बनी हुई है। तो वहीं कई खबरों में ये भी कहा गया कि उन्हें आईसीयू से निकालकर अब वेंटिलेटर पर रखा गया है। हालांकि, सनी देओल की पीआर टीम ने पीटीआई से बात करते हुए वेंटिलेटर पर रखे जाने की खबरों को खारिज किया था।

विज्ञापन


परिवार के अलावा सलमान भी पहुंचे अस्पताल 
इसके बाद से ही लगातार धर्मेंद्र के परिवार वालों का अस्पताल पहुंचना जारी है। इस दौरान धर्मेंद्र के बड़े बेटे व अभिनेता सनी देओल के चेहरे पर उदासी साफ देखी गई। जबकि बॉबी देओल और उनकी पत्नी भी परेशान हालत में ही अस्पताल पहुंचे। इस बीच अभिनेता सलमान खान भी धर्मेंद्र का हालचाल जानने के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें