फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Richa Chadha: ऋचा चड्ढा ने स्टीवन स्पीलबर्ग से की भंसाली की तुलना, कठिन डांस सीक्वेंस का अनुभव किया साझा

Sat, 25 May 2024 05:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

संजय लीला भंसाली की 1 मई को रिलीज हुई सीरीज 'हीरामंडी' में ऋचा चड्ढा का एक डांस सीक्वेंस है। इसे फिल्माने के दौरान उन्होंने 99 रीटेक दिए। अभिनेत्री ने भंसाली के कोरियोग्राफी कौशल पर चर्चा की है।
विज्ञापन
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में ऋचा चड्डा के काम की काफी सराहना हो रही है। अभिनेत्री ने हाल ही में भंसाली के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। इस दौरान उन्होंने एक डांस सीक्वेंस के दौरान आई चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने जिक्र किया कि वह डांस सीक्वेंस काफी कठिन रहा और उसके लिए उन्हें 99 टेक देने पड़े थे, क्योंकि भंसाली को परफेक्शन पसंद है। 

विज्ञापन


जैसे-जैसे टेक बढ़ रहे थे, धैर्य खो रहे थे
ऋचा चड्ढा ने जिस डांस सीक्वेंस का जिक्र किया, उसमें उन्हें डांस स्टेप्स, भावनात्मक गहराई और नशे में दिखना...यह सब एक साथ एक टेक में होने जरूरी थे। संजय लीला भंसाली अपनी निर्देशन शैली के लिए जाने जाते हैं। वे परफेक्ट शॉट तक रीटेक कराते हैं। 'हीरामंडी' के लिए ऋचा जब वह डांस सीक्वेंस फिल्मा रही थीं, तो जैसे-जैसे टेक बढ़ते जा रहे थे, भंसाली धैर्य खोते जा रहे थे। ऋचा चड्ढा ने Galatta Plus से बात करते हुए का कि भंसाली शास्त्रीय रूप से प्रशिक्षित ओडिसी डांसर हैं। वह डांस की लय और सटीकता से परिचित हैं, जबकि वह कथक में प्रशिक्षित हैं, जो एक अलग स्टाइल का डांस है। ऋचा ने कहा, 'इससे चुनौतियां और बढ़ गई, क्योंकि भंसाली को ऐसी पूर्णता की उम्मीद थी, जिसमें परफॉर्मेंस की कई लेयर जुड़ी हों।
Kalki 2898 AD: रिलीज से पहले ही दिखा कल्कि 2898 एडी का जलवा, नॉर्थ अमेरिका थिएट्रिकल राइट्स से कमाए इतने करोड़
विज्ञापन


शूटिंग के वक्त इन दिक्कतों से गुजरीं 
ऋचा चड्डा ने गाने की शूटिंग के बारे में बताया कि कोरियोग्राफी में भंसाली की बारीकी समझ ने उन्हें एक डिमांडिंग डायरेक्टर बना दिया है। उन्होंने भंसाली के नजरिए की तुलना स्टेनली कुब्रिक और स्टीवन स्पीलबर्ग से की, जो अपने सटीक मानकों के लिए जाने जाते हैं। ऋचा ने कहा कि 99 टेक में उन्हें अपने सिर पर भारी गुलदस्ता को संतुलित करना, पैरों की लय का प्रबंधन, कथक की लय और सटीकता को बरकरार रखते हुए इमोशंस का इजहार करना था।
विज्ञापन

Actress: आगामी फिल्मों से धमाल मचाएंगी ये अभिनेत्रियां, कोई दिखाएगा एक्शन अवतार तो कोई लगाएगा कॉमेडी का तड़का

आखिर में 20 मिनट में पूरा किया सीक्वेंस
ऋचा ने कहा कि भंसाली की उम्मीदों पर खरे उतरने में बार-बार असफल होने का भावनात्मक तनाव  था। ऋचा ने स्वीकार किया कि दिन के आखिर तक वह बुरी तरह थककर चूर थीं। भंसाली की ऊंची उम्मीदों और बढ़ती मांगों के बावजूद, ऋचा इसे सही करने के लिए दृढ़ रहीं। जब 99वें टेक के बाद भंसाली ने पैकअप करने का फैसला किया, तो यह स्पष्ट था कि उन्हें फिर से इसे नए सिरे से करना होगा। कुछ दिनों बाद, भंसाली ने जब वह सीक्वेंस फिर से फिल्माना शुरू किया तो इसे सिर्फ 20 मिनट में पूरा करने में सफल रहे।
Shikhar-Aamir: 'सितारे जमीन पर' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं शिखर धवन? क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें