बोले- 'भारत संवाद में यकीन रखता है'
आशुतोष राणा से पूछा गया कि मराठी भाषा को लेकर इतना विवाद चल रहा है। उस पर आप क्या कहेंगे? इस पर एक्टर ने मजाकिया अंदाज में मराठी भाषा में जवाब देते हुए कहा 'मेरी बाइको मराठी है'। उनसे जब पूछा गया कि आप घर पर क्या करते हैं? इस पर अभिनेता ने कहा, 'भाषा संवाद का विषय होती है, भाषा विवाद का विषय नहीं होती है। संवाद में विश्वास रखता है भारत। भारत कभी भी विवाद में विश्वास नहीं रखता'।
कब रिलीज होगी 'हीर एक्सप्रेस'
बात करें फिल्म 'हीर एक्सप्रेस' की तो इसमें आशुतोष राणा के अलावा दिविता जुनेजा और प्रीत कमानी लीड रोल में नजर आएंगे। उमेश शुक्ला ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म के जरिए दिविता जुनेजा बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। गुलशन ग्रोवर, संजय मिश्रा और मेघना मलिक भी इस फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म 8 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी।