फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harvey Weinstein: हार्वे विंस्टीन को नहीं मिलती दिख रही राहत, यौन उत्पीड़न के दो नए मामले सामने आए

Thu, 30 May 2024 08:05 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हार्वे विंस्टीन इन दिनों यौन उत्पीड़न के मामले में सजा काट रहे हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो निर्माता के ऊपर बलात्कार के दो और नए मामले दर्ज करवाने के लिए महिलाएं आगे आई हैं। सहायक जिला अटॉर्नी निकोल ब्लमबर्ग ने एक न्यायाधीश को बताया कि वे आगे आए पीड़ितों के दावों का मूल्यांकन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हार्वे विंस्टीन पर एक और नया अभियोग लग सकता है। 
विज्ञापन
हार्वे विंस्टीन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के मशहूर निर्माता हार्वे विंस्टीन अक्सर निजी कारणों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मी टू मोमेंट के बाद हार्वे वीनस्टीन पर 80 से ज्यादा महिलाओं ने यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगाए थे। वहीं अब मैनहट्टन के अभियोजकों ने आज एक न्यायाधीश को बताया कि हार्वे विंस्टीन के ऊपर दो और नए यौन उत्पीड़न मामले दर्ज किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन


दो नए यौन उत्पीड़न मामले सामने आए 
हार्वे विंस्टीन इन दिनों यौन उत्पीड़न के मामले में सजा काट रहे हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो निर्माता के ऊपर बलात्कार के दो और नए मामले दर्ज करवाने के लिए महिलाएं आगे आई हैं। सहायक जिला अटॉर्नी निकोल ब्लमबर्ग ने एक न्यायाधीश को बताया कि वे आगे आए पीड़ितों के दावों का मूल्यांकन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हार्वे विंस्टीन पर एक और नया अभियोग लग सकता है। 

विलेन का रोल निभाकर भी दर्शकों के दिलों में उतरीं जेनिफर
विज्ञापन


 मैनहट्टन कोर्टहाउस में हुई सुनवाई 
हार्वे विंस्टीन आज उसी मैनहट्टन कोर्टहाउस में मौजूद थे। ये वही कोर्ट हॉउस है गुप्त धन के मामले में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हार्वे विंस्टीन पर दो महिलाएं मिमी हेली और जेसिका मान ने बलात्कार के आरोप लगाए थे। जिसके बाद उन्हें फर्स्ट-डिग्री यौन उत्पीड़न और थर्ड-डिग्री बलात्कार का दोषी ठहराया गया था। अब नए मामले की सुनवाई भी इसी कोर्ट में होनी है। 
विज्ञापन


Box Office Report: 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' ने छूआ तीन करोड़ डॉलर का आंकड़ा, जानें अन्य फिल्मों का हाल

हार्वे विंस्टीन 16 साल की सजा 
हार्वे विंस्टीन मी टू मोमेंट के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें साल 2022 में यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी पाया गया था और जजों ने उन्हें 16 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि हार्वे विंस्टीन के वकीलों ने सजा को पलटने की मांग की थी, लेकिन अब नए मामले के सामने आने से उन्हें कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। हार्वे विंस्टीन के वकील र्थर ऐडाला ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, 'ये आरोप बेबुनियाद है। पैसों के लालच में हार्वे विंस्टीन पर नए आरोप लगाए गए हैं'। सुनवाई की नई तारिख नौ जुलाई 2024 की तय की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें