हॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर रहे हार्वे वाइंस्टीन पर साल 2017 में यौन उत्पीड़न के कई गंभीर आरोप लगे थे। एक के बाद एक दर्जनों महिलाओं के आरोपों ने निर्माता की छवि को पूरी तरह से खराब कर दिया था। उन्हें कभी ऑस्कर जीतने वाली फिल्मों के पीछे की बड़ी ताकत माना जाता था। लेकिन उन पर कई गंभीर आरोपों के साथ ही एक पारिवारिक लड़ाई भी शुरू हो गई थी, जो अब कानूनी मोड़ पर खत्म होते हुए नजर आ रही है।
हार्वे ने भाई के खिलाफ केस लिया वापस
हाल ही में हार्वे वाइंस्टीन ने अपने सगे भाई बॉब वाइंस्टीन के खिलाफ दायर किया गया मुकदमा अचानक वापस ले लिया। इस मुकदमे में हार्वे ने अपने भाई पर ‘वित्तीय धोखाधड़ी’ और ‘धोखे से कंपनी को डुबोने’ जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। उनका दावा था कि बॉब और कुछ दूसरे कर्मचारियों ने कंपनी की डूबती नाव से खुद को बचाने के लिए लाखों डॉलर की रकम निकाल ली।
ये खबर भी पढ़ें:
Vaani Kapoor: वाणी कपूर को स्किन टोन को लेकर किया गया शर्मिंदा, दुबले होने पर निर्माता के सुनने पड़े ताने
यौन उत्पीड़न के मामलों में पाए गए थे दोषी
फरवरी में उन्होंने बॉब, डेविड ग्लासर और अकाउंटेंट रीटर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी, लेकिन अब भाई के खिलाफ चल रहे केस को उन्होंने वापस ले लिया। बता दें हार्वे खुद अभी यौन उत्पीड़न के कई मामलों में दोषी करार दिए जा चुके हैं और फिलहाल जेल में सजा मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
बॉब वाइंस्टीन के वकील ने क्या कहा?
इस मामले पर बॉब वाइंस्टीन के वकील का कहना है कि उन्होंने कोई समझौता नहीं किया और ना ही हार्वे को कोई मुआवजा दिया। बॉब ने तो उल्टा कंपनी को दिवालिया होने से पहले बचाने के लिए 11.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 92.28 करोड़ रुपये का ऋण भी दिया था, जो अब तक उन्हें वापस नहीं मिला है। हालांकि हार्वे ने सिर्फ बॉब के खिलाफ केस वापस लिया है, लेकिन ग्लासर और रीटर के खिलाफ उनकी कानूनी लड़ाई जारी है।