सीरीज के लिए तैयार हुआ विशाल सेट
इस टीवी सीरीज को सात सीजन में दिखाया जाएगा। हर एक सीजन की कहानी किताब पर ही आधारित होगी। वॉर्नर ब्रोज ने इस सीरीज को बनाने के लिए भव्य सेट तैयार किया है जिसे बनाने में करीब 1 बिलियन यूरो (9,539 करोड़ रुपये) लगे हैं। यह सेट वार्नर ब्रोज के लीव्सडेन स्टूडियो में स्थित है, जिसमें नए सड़कों, पार्किंग और बच्चों के लिए एक स्कूल जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा जीवों के लिए भी खास स्थान तैयार किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें:Harry Potter Day: क्यों दो मई को मनाया जाता है हैरी पॉटर डे ? इस दिन क्या खास करते हैं पॉटर फैंस, यहां जानें
पहले ही हो चुकी है नए कलाकारों की घोषणा
सीरीज में कुछ पुराने किरदारों के लिए कलाकारों की घोषणा की गई है। जॉन लिथगो को डंबलडोर, निक फ्रॉस्ट को हैग्रिड, पॉल व्हाइटहाउस को फिल्च और पापा एस्सिडू को स्नैप की भूमिका में देखा जाएगा। इसके अलावा, ल्यूक थैलन को क्विरिनस क्विरल के रूप में कास्ट किया गया है।