क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'धुरंधर' में 1999 के कंधार हाईजैक, मुंबई के 26/11 हमले और ल्यारी गैंग वॉर जैसी बड़ी घटनाओं को दिखाया गया है। खबर है कि फिल्म में ल्यारी के किरदार ने पाकिस्तानी दर्शकों को नाराज कर दिया। इससे उन्होंने एक अलग कहानी बताने के लिए 'मेरा ल्यारी' नाम की एक काउंटर-फिल्म बनाने की घोषणा की है।
2019 से बैन हैं फिल्में
ख्याल रहे कि 2019 से पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की रिलीज पर बैन लगा हुआ है। हालांकि, 'धुरंधर' अभी भी दर्शकों तक पहुंचने में कामयाब रही है। खबरों के मुताबिक देश में इसे कथित तौर पर लगभग दो मिलियन यूजर्स ने पायरेटेड फिल्म डाउनलोड की है।