फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumankind: CJP प्रदर्शन में शामिल हुए हनुमानकाइंड, जंतर-मंतर का वीडियो वायरल; रैपर ने शेयर की मार्च की झलक

Wed, 22 Jul 2026 12:46 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hanumankind at CJP Protest: रैपर हनुमानकाइंड 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हजारों छात्रों के साथ CJP के ‘संसद चलो’ मार्च में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रोटेस्ट से जुड़ी खास तस्वीरें शेयर कीं। 

विज्ञापन
हनुमानकाइंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैपर हनुमानकाइंड ने 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हजारों छात्रों के साथ हिस्सा लिया। यह युवा-नेतृत्व वाला प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, परीक्षा में कथित गड़बड़ी से प्रभावित छात्रों को न्याय, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा और देश की परीक्षा व शिक्षा प्रणाली में बड़े सुधार की मांग को लेकर किया गया।  

जंतर-मंतर पर हनुमानकाइंड का अंदाज

विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान हनुमानकाइंड के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। एक वीडियो में रैपर भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी, काली कैप और काला मास्क पहने हुए प्रदर्शनकारियों के साथ चलते नजर आए। पीछे से कोई पूछता है, ‘व्हाट्स अप?’, तो हनुमानकाइंड मास्क नीचे करके कैमरे की तरफ देखते हैं और इशारे से जवाब देकर आगे बढ़ जाते हैं।

इस वायरल वीडियो पर उन्होंने खुद भी रिएक्ट किया और कमेंट में सल्यूट वाला इमोजी पोस्ट किया, जिसे हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।

 

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
रैपर ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रदर्शन की कई तस्वीरें भी शेयर कीं। इन तस्वीरों में लोगों को तिरंगा लेकर चलते हुए, डॉ. बी.आर. अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें पकड़े हुए, भीड़ के बीच पीछे से नजर आते हनुमानकाइंड और मार्च के कई अलग-अलग पल देखे जा सकते हैं।

इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘20 जुलाई 2026, इस दिन के कुछ रंगीन पल।’

सोमवार को प्रदर्शन में क्या हुआ?
दिल्ली अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को न्यू दिल्ली इलाके में CJP के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आक्रामक और हिंसक व्यवहार किया। पुलिस के बार-बार समझाने और चेतावनी देने के बावजूद वे नहीं माने और लागू नियमों का उल्लंघन किया।

वहीं, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने बिना भेदभाव के उन पर हमला किया, जिससे कई लोग घायल हुए। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पुलिस छात्रों पर लाठीचार्ज करती और आंसू गैस छोड़ती दिख रही है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग सिविल कपड़ों में आकर भी उन पर हमला कर रहे थे।
विज्ञापन

सीजेपी के प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करते सुरक्षा कर्मी - फोटो : एएनआई
आखिर ये प्रदर्शन क्यों हो रहा है?
CJP के नेतृत्व में यह प्रदर्शन पिछले दो हफ्तों से ज्यादा समय से चल रहा है। इसमें शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी, खासकर NEET परीक्षा पेपर लीक के आरोपों को लेकर विरोध हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस महीने की शुरुआत में इस प्रदर्शन में शामिल हुए और जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू की।

मंगलवार को प्रदर्शनकारियों की सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत भी हुई, लेकिन प्रदर्शन अभी भी जारी है। वहीं, विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, लेकिन उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें- Shabana Azmi: CJP प्रदर्शन के दौरान शबाना आजमी को आया अस्थमा अटैक, कहा- ‘आंसू गैस की वजह से बिगड़ी तबीयत’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें