फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कमाई कितनी?
फिल्म ‘टॉक्सिक’ एक मेगा बजट फिल्म है। फिल्म की कास्ट में कई पॉपुलर स्टार्स शामिल हैं। इन सब के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं बिखेर सकी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।
- फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 239.30 करोड़ रुपये था।
- इसके बाद शुक्रवार को 1.75 करोड़ रुपये कमाये।
- वहीं शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 2.28 करोड़ रुपये रहा।
- फिल्म ने रविवार को खबर लिखे जाने तक 1.98 करोड़ की कमाई की।
- फिल्म ‘टॉक्सिक’ की अब तक का कुल कलेक्शन 245.31 करोड़ रुपये है।
‘हनुमान अंश’ ने कितना किया कलेक्शन
फिल्म हनुमान अंश ने अपनी रिलीज के दिन महज 10 लाख रुपये कमाये थे। वहीं दूसरे हफ्ते फिल्म ने सिर्फ 70 लाख का करोबार किया। मगर तीसरे हफ्ते से फिल्म की कमाई ने तगड़ी रफ्तार पकड़ ली। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है।
- फिल्म ने तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
- वहीं चौथे हफ्ते फिल्म ने 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- फिल्म ने शुक्रवार को 10 करोड़ रुपये की कमाई की।
- शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 16.50 करोड़ रुपये था।
- रविवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 17.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- बात करें फिल्म की कुल कमाई की तो अब तक फिल्म 117.16 करोड़ रुपये की कमाई की।