'हनुमान अंश' का कलेक्शन
फिल्म 'हनुमान' अंश का चमत्कार जारी है। बुधवार के मुकाबले कल गुरुवार को इसकी कमाई में इजाफा देखा गया। बुधवार को 41वें दिन इस फिल्म ने छह करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार को 42वें दिन कलेक्शन 6.25 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 243.38 करोड़ रुपये हो चुका है।
हनुमान अंश का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म 'हनुमान अंश' विदेशों में भी अच्छा कमा रही है। इसका वर्ल्डवाइड कारोबार 309.15 करोड़ रुपये है। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 287.40 करोड़ रुपये है। वहीं, ओवरसीज इसने 21.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।
'मिर्जापुर द मूवी' का बॉक्स ऑफिस
'मिर्जापुर' सीरीज ने दर्शकों का खूब दिल जीता। यह जब फिल्म के रूप में आई है, तब भी दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म 'मिर्जापुर' ने बीते दिन एक उपलब्धि दर्ज की। यह फिल्म 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई है। बुधवार को इस फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार को 14वें दिन भी फिल्म ने इतना ही कारोबार किया। इस फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 203.20 करोड़ रुपये हो चुका है।
'हैवान' का कलेक्शन
अक्षय कुमार और सैफ अली खान अभिनीत इस फिल्म के हाल बेहद बुरे हैं। इस फिल्म के जरिए दोनों सितारे करीब डेढ़ दशक बाद पर्दे पर साथ नजर आए। मगर, प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म कमाई के मामले में असर नहीं छोड़ पाई। बुधवार को फिल्म ने 55 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार को सातवें दिन भी इसने 55 लाख रुपये ही कमाए। सात दिनों में यह फिल्म 9.85 करोड़ रुपये कमा पाई है।