फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान अंश: एक नहीं दो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी नीम करौली बाबा की फिल्म, सीक्वल को लेकर भी आया अपडेट

Thu, 26 Nov 2026 09:53 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया।
  • अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
  • खास बात ये है कि फिल्म एक नहीं, बल्कि दो प्लेटफॉर्म पर आएगी और 6 भाषाओं में रिलीज होगी।
विज्ञापन
हनुमान अंश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत भले ही धीमी की हो, लेकिन बाद में दर्शकों के बीच इसे खूब पसंद किया गया। फिल्म की सफलता के बाद अब यह ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि फिल्म को दो अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 6 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर के बीच अनबन की खबरों के बाद अब को-प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने भी इस मामले पर खुलकर बात की है। उन्होंने साफ किया कि प्रोड्यूसर के बीच मतभेद का फिल्म के सीक्वल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने की योजना पहले से ही थी।
Trending Videos

फिल्म 'हनुमान अंश', अनुप्रिया नागर - फोटो : सोशल मीडिया
दो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म
'हनुमान अंश' 90 दिनों के थिएट्रिकल रन के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म 27 नवंबर को सोनी लिव पर हिंदी में स्ट्रीम होगी, जबकि नेटफ्लिक्स पर 29 नवंबर को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और गुजराती भाषाओं में रिलीज की जाएगी। नेटफ्लिक्स ने फिल्म की रिलीज की घोषणा करते हुए लिखा, 'आस्था ने उसकी जिंदगी बदल दी और उसकी भक्ति ने हजारों लोगों को बदल दिया। भगवान हनुमान के भक्त की दिव्य कहानी अब नेटफ्लिक्स पर देखिए।'

हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब
प्रोड्यूसर के बीच विवाद पर बोलीं रागिनी सोना
फिल्म की सफलता के बाद इसके चार प्रोड्यूसर्स अनुप्रिया नगर, विशाल चतुर्वेदी, रागिनी सोना और नम्रता सिंह के बीच मतभेद की खबरें सामने आई थीं। इस विवाद ने खास तौर पर तब चर्चा पकड़ी, जब 21 साल की उम्र में फिल्म में निवेश करने वाली अनुप्रिया नगर सुर्खियों में आईं। इसके बाद टीम की ओर से बयान जारी कर कहा गया था कि फिल्म के पीआर, मार्केटिंग, अवॉर्ड्स और पार्टनरशिप से जुड़े कामों को संभालने के लिए सिर्फ निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और नम्रता सिंह अधिकृत हैं।

अब IFFI 2026 में एक से बातचीत के दौरान रागिनी सोना ने प्रोड्यूसर के बीच मतभेद की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा, 'मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगी, क्योंकि चार बर्तन साथ होंगे तो खड़केंगे ही। कभी-कभी मतभेद हो जाते हैं।'
विज्ञापन

हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
पहले से थी सीक्वल बनाने की योजना
रागिनी सोना ने साफ किया कि प्रोड्यूसर के बीच हुई अनबन का फिल्म के अगले पार्ट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान ही टीम ने इसके दूसरे पार्ट को बनाने का फैसला कर लिया था।

रागिनी के मुताबिक, नीम करौली बाबा की कहानियां इतनी ज्यादा हैं कि उन्हें एक फिल्म में समेटना संभव नहीं है। टीम ने शुरुआत में कम से कम तीन पार्ट बनाने के बारे में सोचा था, हालांकि अब दो या तीन फिल्मों की योजना पर विचार हो सकता है। उन्होंने कहा कि पहली फिल्म बनाने में काफी समय लगा, जिसके चलते अभी तक दूसरे पार्ट पर काम करने का मौका नहीं मिल पाया है।

450 करोड़ से की ज्यादा की कमाई
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित है। फिल्म में शोभिनव सत्य ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसकी कहानी एक ऐसे युवा की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी आस्था और एक संत की शिक्षाओं से बदल जाती है। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 450 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें