हनुमान अंश-नीम करोली बाबा
- फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ में कब और कहां रिलीज होगी 'हनुमान अंश'?
हिंदी भक्तिमय ड्रामा फिल्म 'हनुमान अंश' 18 सितंबर, 2026 को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में रिलीज होने वाली है। फिल्म ने दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और रिलीज के छह हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों की पसंद और माउथ पब्लिसिटी को इसकी सफलता की बड़ी वजह माना जा रहा है।
- 'हनुमान अंश' का नेट कलेक्शन टोटल 222.88 करोड़ रुपये हो चुका है।
- वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 277.80 करोड़ रुपये हो गया है।
इन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं त्रिविक्रम श्रीनिवास
- अला वैकुंठपुरमलो
- अत्तरीनतिकी दरेदी
- एस/ओ सत्यमूर्ति
'कौन-कौन है फिल्म 'हनुमान अंश' का हिस्सा?
फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करौली बाबा की मुख्य भूमिका निभाई है। उनके अलावा चंदन के. आनंद, अनिल रस्तोगी, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।