किस पर बनी है 'हनुमान अंश'?
'हनुमान अंश' को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित है, जिन्हें लोग महाराज जी के नाम से भी जानते हैं। फिल्म की प्रेस रिलीज के अनुसार, उनके भक्त उन्हें भगवान हनुमान का अवतार मानते हैं। वह प्रेम, भक्ति और सेवा की अपनी शिक्षाओं के लिए जाने जाते थे।
कितना हुआ 'हनुमान अंश' का कलेक्शन?
- शनिवार को फिल्म की रिलीज के 51 दिन पूरे हो गए।
- 51वें दिन 'हनुमान अंश' ने 6.50 करोड़ रुपये कमाए।
- फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 298.03 करोड़ रुपये हो चुका है।
- उम्मीद है कि आज यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।