फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanhaiyalal Murder Case: अब नए नाम से आएगी कन्हैयालाल मर्डर पर बनी फिल्म, मेकर्स ने जारी की नई रिलीज डेट

Sat, 21 Jun 2025 08:55 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gyanvapi Files: कन्हैयालाल मर्डर केस पर आधारित फिल्म ‘ज्ञानवापी फाइल्स’ का नाम अब बदल गया है। साथ ही मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
विजय राज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के एक टेलर कन्हैया लाल की हत्या पर बन रही फिल्म का नाम और रिलीज डेट अब बदल गया है। पहले ‘ज्ञानवापी फाइल्स: अ टेलर मर्डर स्टोरी’ नाम से रिलीज होने वाली यह फिल्म अब ‘उदयपुर फाइल्स: कन्हैयालाल टेलर मर्डर’ के नाम से रिलीज होगी। साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डीट का भी एलान कर दिया है।

11 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन

आज मेकर्स की ओर से सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर साझा किया गया। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म का नया नाम और नई रिलीज डेट भी जारी कर दी है। मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है ‘ज्ञानवापी फाइल्स अब ‘उदयपुर फाइल्स कन्हैयालाल टेलर मर्डर' हो गई है।’ इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी है। जिसके तहत फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

 

पहले 27 जून को रिलीज होनी थी फिल्म

विज्ञापन

इससे पहले जब फिल्म का एलान किया गया था तब इसका नाम  ‘ज्ञानवापी फाइल्स’ बताया गया था। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट तब 27 जून थी। लेकन अब मेकर्स ने फिल्म का नाम और रिलीज डेट दोनों ही बदल दिए हैं। फिल्म में विजय राज प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म से जुड़ा उनका एक पोस्टर भी सामने आया था। यह फिल्म कन्हैयालाल हत्याकांड के पीछे की मानसिकता, कार्रवाई और समाज की चुप्पी पर बात करेगी।

यह खबर भी पढ़ेंः Varun Dhawan: पुणे में खो गए वरुण धवन और अहान शेट्टी, मेट्रो में सवार होकर की होटल पहुंचने की कोशिश

2022 में हुआ था कन्हैयालाल का मर्डर
28 जून 2022 को उदयपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई थी। जिसमें उदयपुर के दर्जी कन्हैयालाल साहू की दिनदहाड़े उनकी ही दुकान में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों द्वारा इसका वीडियो भी शेयर किया गया था। बाद में इसके पीछे की वजह एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें