फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Randhawa: बिना नाम लिए दिलजीत दोसांझ को निशाना बनाने के बाद, सिंगर गुरु ने उठाया ये कदम; बंद किया अकाउंट

Fri, 27 Jun 2025 08:59 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Guru Randhawa Deletes X Account: हाल ही में दिलजीत दोसांझ विवादों में फंसे हुए हैं। उन्हें लेकर गायक गुरु रंधावा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था। अब सिंगर ने अपना एक्स अकाउंट डिलीट कर दिया है। जानिए वजह…

विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ और गुरु रंधावा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक गुरु रंधावा ने 'सरदार जी 3' विवाद के बीच दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधते हुए एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा था। इसके बाद सिंगर को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। फिर कुछ देर बाद गुरु रंधावा ने अपना एक्स अकउंट बंद कर दिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 

गुरु रंधावा हुए ट्रोल

विज्ञापन

बीते दिन गुरुवार को गायक गुरु रंधावा ने 'सरदार जी 3' विवादों को लेकर दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया था। हालांकि, बताते चलें कि उन्होंने उसमें किसी का नाम नहीं लिया था। इसके बाद नेटिजंस ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा वो खुद के प्रचार के लिए इस विवाद में कूद रहे हैं। इसके बाद गायक ने किसी भी बात की प्रतिक्रिया ना देते हुए, सीधे अपना एक्स अकाउंट ही डिलीट कर दिया। अब उनका एक्स अकाउंट खोलने पर दिखाता है कि ऐसा कोई अकाउंट है ही नहीं। 

विज्ञापन

कहां से शुरु हुआ मामला?
सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें उनके साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर भी नजर आ रही थीं। इसे देखते ही नेटिजंस अभिनेता पर भड़क गए और उन्हें देश का दुश्मन तक बताने लगे। इस बढ़ते विवाद पर कई सितारों ने भी प्रतिक्रिया दी। इसी कड़ी में गायक गुरु रंधावा ने भी दिलजीत दोसांझ का बिना नाम लिए कहा कि ये सब एक पीआर का खेल है। इसी के बाद से गुरु रंधावा को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। 

यह खबर भी पढ़ें: Diljit Dosanjh: PAK सेंसर बोर्ड ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म को दी मंजूरी, भारत में ‘सरदार जी 3’ नहीं होगी रिलीज


कब रिलीज हो रही फिल्म?
बता दें अमर हुंदाल के निर्देशन में बनी ‘सरदार जी 3’ अब भारत में रिलीज नहीं होगी। इसे आज यानी कि 27 जून को सिर्फ इंटरनेशनल सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। अब पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म को मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें