मंच पर गुरमीत ने छुए देबिना के पैर
'पति पत्नी और पंगा' के इवेंट में गुरमीत और देबिना को पारंपरिक लुक में देखा गया। गुरमीत व्हाइट कलर के कुर्ता-पाजामा में नजर आए। वहीं, देबिना को रेड कलर के ट्रेडिनशल आउटफिट में देखा गया। इवेंट के दौरान गुरमीत ने अपनी पत्नी के पैर छुए। इसके बाद देबिना ने उन्हें आशीर्वाद दिया, 'सदा सुहागर रहो'।
2011 में हुई देबिना-गुरमीत की शादी
इवेंट में होस्ट सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी ने कपल से उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा, तो गुरमीत और देबिना ने एक-दूसरे को मजाकिया अंदाज में चिढ़ाया और फिर एक-दूसरे की तारीफ भी की। गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी 'रामायण' शो में साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने भगवान राम और सीता का रोल अदा किया। कपल ने फरवरी 2011 में शादी रचाई। इनकी दो बेटिया हैं।
कहां देख सकेंगे शो?
शो 'पति पत्नी और पंगा' में रिश्तों को कामयाब बनाने वाले तरीकों को अनफिल्टर्ड तरीके से दिखाया जाएगा। इसमें सेलिब्रिटी कपल नजर आएंगे। इसमें रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों पर तकरार और विवाद को दिखाया जाएगा। साथ ही प्यार का असली रूप भी दिखाई देगा कि लड़ाई-झगड़े के बाद भी पति-पत्नी में प्यार बना रहता है। यह शो 02 अगस्त से हर शनिवार और रविवार को रात साढ़े नौ बजे कलर्स पर प्रसारित होगा। वहीं, ओटीटी पर इसे जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है।