साउथ के दिग्गज अभिनेता महेश बाबू फैंस के बीच काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखते हैं। इन दिनों अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘गुंटूर कारम’ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं। श्रीनिवास के साथ महेश बाबू की ‘फिल्म गुंटूर कारम’ विभिन्न अफवाहों के साथ फैंस के बीच चर्चा में चल रही है। पिछले दिनों खबर आई थी कि पूजा हेगड़े ने फिल्म से किनारा कर लिया है। अब नई रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने पूजा हेगड़े की जगह एक नई हीरोइन को कास्ट कर लिया है।
मीनाक्षी चौधरी करेंगी महेश बाबू के साथ रोमांस
पूजा हेगड़े के फिल्म से बाहर होने के बाद टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ इस समय शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जाहिर तौर पर खबर आ रही है कि फिल्म में पूजा की जगह मीनाक्षी चौधरी को ले लिया गया है। खबरों की मानें तो श्रीलीला फिल्म में पूजा हेगड़े की भूमिका निभाएंगी।
Arun Mandola: 'आदिपुरुष' पर भड़के 'संकटमोचन महाबली हनुमान' के अरुण मंडोला, बोले- मेरा शो इससे कई गुना बेहतर
इन कारणों की वजह से फिल्म की कास्ट में हुआ बदलाव
खबरों की मानें तो फिल्म के शेड्यूल में बार-बार आने वाले बदलावों के कारण पूजा परेशान हो गई थीं और इसी कारण उन्होंने यह फैसला लिया है। संगीत निर्देशक थमन भी इन्हीं कारणों से फिल्म से बाहर हो गए हैं और चर्चा है कि टीम अनिरुद्ध को इसमें शामिल करने की योजना बना रही है। हालांकि, अभी तक महेश बाबू की टीम या फिल्म के निर्माताओं की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है।
Priyamani: 'वह मेरे जीवन का सबसे खास पल था', चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख के साथ काम करने पर बोलीं प्रियामणि
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि महेश बाबू काफी समय के बाद निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास संग इस फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले अभिनेता और निर्देशक की जोड़ी ने ‘अथाडू’ और ‘खलेजा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। खबरों की मानें तो फिल्म ‘गुंटूर कारम’ में पूजा हेगड़े और श्रीलीला मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।