फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GOAT: 'गुल्लक' फेम वैभव राज ने की 'गोट' के हिंदी संस्करण में विजय के लिए डबिंग, तस्वीरें साझा कर जाहिर की खुशी

Sat, 07 Sep 2024 01:18 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'गुल्लक' सीरीज में अपने अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता वैभव राज गुप्ता ने फिल्म 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के हिंदी संस्करण में विजय के लिए डबिंग की है और उन्होंने इसके लिए खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
वैभव राज - फोटो : इंस्टाग्राम: @vaibhavrajgupta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिट सीरीज गुल्लक में अपनी भूमिका के लिए मशहूर अभिनेता वैभव राज गुप्ता ने साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम उर्फ 'द गोट' के हिंदी वर्शन के लिए अपनी आवाज दी है। वैभव गुप्ता ने डबिंग स्टूडियो से अपने सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर किए और इंस्टाग्राम पर एक लंबे नोट में विजय के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त की।

विज्ञापन

डबिंग करते हुए वैभव ने साझा कीं तस्वीरें
अपने पोस्ट में गुप्ता ने तमिल सुपरस्टार को इस अवसर के लिए धन्यवाद दिया और विजय की उनके बेहतरीन काम के लिए प्रशंसा की। साथ ही उन्हें कई लोगों के लिए प्रेरणा बताया। वैभव गुप्ता ने स्टूडियो से अपनी कुछ डबिंग करते हुए तस्वीरें साझा की। पोस्ट के साथ वैरभ ने कैप्शन में लिखा, 'गोट, अब तक के सबसे महान अभिनेता विजय। आप कितने शानदार और सहज अभिनेता हैं।'


 

वैभव को था इस बात का डर
वैभव ने आगे लिखा, 'मेरे पास यह बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि मैंने स्टूडियो में क्या देखा जब वे फिल्म से आपके दृश्य निभा रहे थे और आप पानी की तरह बह रहे थे और मेरा काम आपकी आवाज को हिंदी में डब करना था और जब मैंने देखा कि आपने किरदार के साथ क्या किया है तो मेरा जबड़ा खुला रह गया और मैं खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा था और साथ ही मैं डर भी रहा था, लेकिन हमने खूबसूरती से काम किया।'
विज्ञापन

'द गोट' के कलाकार
'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' या 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विजय डबल रोल में हैं। विजय के अलावा कलाकारों में प्रशांत, प्रभुदेवा, स्नेहा, लैला, मीनाक्षी चौधरी, मोहन, जयराम, अजमल अमीर और योगी बाबू भी शामिल हैं। वीटीवी गणेश, वैभव, प्रेमगी अमरेन, अरविंद आकाश और अजय राज भी सहायक कलाकारों में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें