आखिरी पोस्ट पर यूजर्स कर रहे कमेंट
ब्रेट जेम्स की इस पोस्ट पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'इस मुश्किल घड़ी में मैं लोगों को प्यार भेज रहा हूं। गीतों के सहारे ब्रेट की यादें ताजा रहेंगी।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर आपको स्वर्ग दे। आपकी पत्नी और बच्चों को सब्र दे।' एक और यूजर ने लिखा है 'जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। हर दिन ऐसे जिएं जैसे यह आखिरी हो। श्रद्धांजलि।'
संगठनों ने जताया दुख
जेम्स को साल 2020 में नैशविले सॉन्ग राइटर्स हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। इस संगठन ने फेसबुक पोस्ट में उन्हें संगीत के महानतम कलाकारों में से एक के रूप में याद किया।
अमेरिकन सोसाइटी ऑफ कम्पोजर्स, ऑथर्स एंड पब्लिशर्स (एएससीएपी) ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा 'ब्रेट देश के महानतम कलाकारों के एक सहयोगी और अपने साथी गीतकारों के सच्चे पैरोकार थे। ब्रेट, आपका एएससीएपी परिवार आपको बहुत याद करता है। आपके संगीत के लिए धन्यवाद।'
यह खबर भी पढ़ें: Brett James: विमान हादसे में ग्रैमी विजेता गीतकार की मौत, 57 की उम्र में ब्रेट जेम्स ने ली अंतिम सांस