दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संगीत सम्मान ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 के नामांकन घोषित हो चुके हैं और इस बार का साल कई रिकॉर्ड तोड़ और नए इतिहास रचने वाला साबित हो रहा है। अमेरिकी रैपर केंड्रिक लैमर ने नौ प्रमुख कैटेगिरी में नामांकन हासिल करते हुए सबसे आगे बढ़त बनाई है। वहीं लेडी गागा, बैड बनी और सबीना कारपेंटर जैसे सितारों ने भी टॉप नॉमिनी की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।
बैड बनी को मिले तीन नामांकन
लैटिन म्यूजिक के सुपरस्टार बैड बनी इस बार ग्रैमी के इतिहास में खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। वह पहले ऐसे स्पैनिश-लैंग्वेज कलाकार बने हैं जिन्हें एक ही साल में बेस्ट एल्बम, रिकॉर्ड ऑफ द ईयर और सॉन्ग ऑफ द ईयर- इन तीनों मुख्य कैटेगिरी में नामांकन मिला है।
के-पॉप का जलवा
इस साल ग्रैमी में के-पॉप की धूम भी देखने को मिल रही है। सिंगर रोसे और ब्रूनो मार्स का गाना एपीटी रिकॉर्ड और सॉन्ग ऑफ द ईयर के लिए नामांकित हुआ है, साथ ही इसे बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस कैटेगिरी में भी जगह मिली है। इसके अलावा नेटफ्लिक्स फिल्म 'के-पॉप डेमन हंटर्स' का सुपरहिट ट्रैक 'गोल्डन' भी तीन प्रमुख नॉमिनेशन हासिल करने में कामयाब रहा है।
सबीना कारपेंटर-लेडी गागा के लिए शानदार साल
पॉप सिंगर सबीना कारपेंटर और लेडी गागा दोनों को इस साल के नामांकनों में खूब सराहा गया है। सबीना के गाने 'मैन चाइल्ड' और गागा के “Abracadabra” ने कई कैटेगिरी में अपनी जगह बनाई है। लेडी गागा का एल्बम 'मेहम' को एल्बम ऑफ द ईयर की रेस में शामिल किया गया है, जो उनके करियर की एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
केंड्रिक लैमर का दबदबा
रैप की दुनिया के बादशाह केंड्रिक लैमर के लिए यह साल किसी जश्न से कम नहीं है। उनके एल्बम जीएनएक्स और सॉन्ग 'लुथर' को कई कैटेगिरी में नॉमिनेशन मिले हैं, जिनमें एल्बम ऑफ द ईयर, सॉन्ग ऑफ द ईयर और रिकॉर्ड ऑफ द ईयर शामिल हैं। उन्होंने न सिर्फ बतौर आर्टिस्ट बल्कि बतौर रैपर भी अपनी पकड़ बनाए रखी है।
यह खबर भी पढ़ें: हॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं श्रद्धा कपूर, डिज्नी ने किया ऐलान; फैंस हुए एक्साइटेड
नई प्रतिभाओं की एंट्री
इस बार सर्वश्रेष्ठ नए कलाकार की श्रेणी में भी जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। समूह कट्सआई के साथ-साथ ओलिविया डीन, लियोन थॉमस और एडीसन रे जैसे नाम नए दौर के संगीत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कट्सआई को सर्वश्रेष्ठ पॉप युगल/समूह प्रदर्शन की श्रेणी में भी नामांकन मिला है, जिससे उनके प्रभाव और लोकप्रियता का अंदाज़ा साफ लगाया जा सकता है।
समारोह की तारीख और आयोजन
ग्रैमी अवॉर्ड्स का लाइव आयोजन 1 फरवरी 2026 को लॉस एंजेलिस के क्रिप्टो डॉट कॉम एरीना में होगा। यह आयोजन न केवल संगीत की दुनिया के सबसे बड़े सितारों को एक मंच पर लाएगा बल्कि दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के लिए भी एक खास रात साबित होगा।
इस साल की कुछ प्रमुख कैटेगिरी के नामांकित
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ एल्बम: बैड बनी (देबी तिरार मास फोतोस), लेडी गागा (मेहेम), केंड्रिक लैमर (जीएनएक्स), सबरीना कारपेंटर (मैन्स बेस्ट फ्रेंड)
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गीत: लेडी गागा (अब्रacadabra), बैड बनी (डीटीएमएफ), केंड्रिक लैमर फीट. एसज़ा (लूथर), बिली आयलिश (वाइल्डफ्लावर)
वर्ष की सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्डिंग: रोजे और ब्रूनो मार्स (एपीटी.), डोएची (एंग्जाइटी), सबरीना कारपेंटर (मैनचाइल्ड)