फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा और कश्मीरा संग रिश्ते में दरार पर बोलीं गोविंदा की पत्नी, कहा, 'हम बच्चों से कब तक रूठे रह सकते हैं'

Mon, 10 Nov 2025 12:40 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Govinda Relation With Krushna: एक वक्त तक गोविंदा और कृष्णा के बीच रिश्ते खराब रहे हैं। अब इस रिश्ते पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बहुत नर्म लहजे में बात की है।
विज्ञापन
गोविंदा-सुनीता - फोटो : इंस्टाग्राम@govinda_herono1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा काफी दिनों से सुर्खियों में हैं। वह न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अपने परिवारिक संबंधों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। कई वर्षों तक गोविंदा और उनके भांजे, कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के बीच अनबन रही है। इस मामले पर गोविंदा की पत्नी सुनीता ने अपनी बात रखी है।
विज्ञापन

2016 से 2024 तक रही अनबन 
कथित तौर पर गोविंदा और कृष्णा के रिश्ते में 2016 में 'द कपिल शर्मा शो' के दौरान दरार पड़ी थी। कृष्णा ने कहा था 'मैंने गोविंदा को अपना मामा बना कर रखा है।' गोविंदा को यह बात अपमानजनक लगी थी। सुनीता और कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह के बीच बहस के बाद बात और बिगड़ गई थी। हालांकि, 2024 में, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में ये लोग फिर से आपस में मिल गए थे।

गोविंदा और कृष्णा अभिषेक - फोटो : यूट्यूब
रिश्ते पर क्या बोलीं सुनीता?
वर्षों से चली आ रही अनबन के बारे में बात करते हुए, सुनीता ने दयालुता दिखाई। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में, सुनीता ने कहा, 'मैं अपने बच्चों से कब तक नाराज रह सकती हूं?' उन्होंने यह बात एक मुस्कान के साथ कही। उन्होंने आगे कहा 'जब सब अपनी-अपनी जगह पर खुश हैं, तो फिर मनमुटाव क्यों? मैं तो बस सभी बच्चों को आशीर्वाद देना चाहती हूं। वे मेरे अपने जैसे हैं।'

यह खबर भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ को फिर मिली धमकी, अमिताभ के पैर छूने से हैं नाराज: खालिस्तानी समर्थक ऑकलैंड में करेंगे ये काम
विज्ञापन

कृष्णा और कश्मीरा - फोटो : इंस्टाग्राम
गोविंदा की बहन ने दिया साथ
सुनीता ने यह भी बताया कि कैसे कृष्णा की मां, पद्मा शर्मा, जो गोविंदा की बहन थीं, ने उनके और गोविंदा के सफर में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया 'कृष्णा की मां मेरी सबसे पसंदीदा थीं, और वही थीं जिन्हें मेरे और गोविंदा के अफेयर के बारे में पता था, क्योंकि मेरा परिचय सबसे पहले उन्हीं से हुआ था। आज गोविंदा की सफलता और हर चीज का सारा श्रेय उन्हें ही जाता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें