फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनीता आहूजा: शादी में अनबन के बीच गोविंदा की पत्नी ने क्यों लिया शाहरुख का नाम? चीची से रिश्ते पर कही ये बात

Thu, 24 Sep 2026 09:25 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ssunita Ahuja Expressed Admiration For SRK: गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी उतार-चढ़ाव से गुजर रही है। इस बीच सुनीता ने शाहरुख खान के प्रति अपनी पसंद का इजहार किया है।
विज्ञापन
सुनीता आहूजा-शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के दीवानों की कमी नहीं है। देश-दुनिया में करोड़ों लोग उनके फैंस हैं। इस लिस्ट में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी शामिल हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने शाहरुख की तारीफ की। साथ ही उनके प्रति अपनी पसंद का इजहार किया। इसके अलावा गोविंदा के साथ अपनी 38 साल की शादी को लेकर भी बात की। 

विज्ञापन

सुनीता आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
इस काल्पनिक स्थिति के लिए शाहरुख खान को चुना
हाल ही में एक टॉक शो में सुनीता आहूजा ने इंडस्ट्री के अपने साथियों में शाहरुख खान को अपनी पहली पसंद बताया। दरअसल, सुनीता आहूजा हाल ही में टॉक शो 'व्हाई नॉट विद MNL' के सीजन 3 में शामिल हुईं। सुनीता से रैपिड-फायर सेगमेंट के दौरान इंडस्ट्री के तीन चर्चित सितारों का नाम लेते हुए एक मजेदार काल्पनिक स्थिति के बारे में पूछा गया।
सुनीता से काल्पनिक 'वन नाइट स्टैंड' के लिए शाहरुख खान, शाहिद कपूर और हर्षवर्धन राणे में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया। गोविंदा की पत्नी ने बेझिझक शाहरुख खान का नाम लिया। साथ ही उन्होंने कहा, 'आप कुछ भी पूछिए। मेरी पहली पसंद हमेशा शाहरुख खान ही होंगे'।

गोविंदा और सुनीता - फोटो : सोशल मीडिया
पर्सनल लाइफ पर क्या बोलीं सुनीता?
सुनीता आहूजा ने इस बीच अपनी निजी जिंदगी पर भी बात की। अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए सुनीता ने साफ किया कि उन्हें गोविंदा से अपनी शादी को लेकर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने गोविंदा को एक शानदार और ईमानदार इंसान बताया। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे कोई पछतावा नहीं है। जब मैं गोविंदा से मिली थी, तो वे बहुत अच्छे इंसान थे। बहुत ईमानदार थे। मैं बहुत इमोशनल इंसान हूं। लोगों को लगता है कि मैं बहुत सख्त हूं, लेकिन मैं जो कुछ भी कहती हूं, दिल से कहती हूं। बहुत कम लोग ही मुझे समझ पाते हैं'।
विज्ञापन

सुनीता आहूजा, गोविंदा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
बोलीं- 'गोविंदा से शादी का पछतावा नहीं'
गोविंदा के साथ शादी और मौजूदा परिस्थिति को लेकर कहा, 'मुझे उनसे शादी करने का कोई पछतावा नहीं है। मैं चाहती हूं कि लोग अपनी जिंदगी जिएं और दूसरों को भी जीने दें। वे अपनी जिंदगी जी रहे हैं। मैंने अपनी जिंदगी जीना शुरू कर दिया है'। बता दें कि सुनीता ने यह बातें ऐसे वक्त में कही हैं, जब गोविंदा अपनी फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ कथित रिलेशन को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। बीते दिनों वे कोमल रानी के साथ लाल बाग के राजा के दर्शन करने भी पहुंचे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें