फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बच्ची के साथ वायरल हो रहा गोविन्दा का वीडियो, यजूर्स ने कहा- घटिया हरकत

Sun, 22 Jun 2025 01:40 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Govinda Viral Video: सोशल मीडिया पर गोविन्दा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई यूसर्ज ने कमेंट किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला है।
विज्ञापन
गोविंदा, फ्लाइट में बच्ची के साथ गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में अभिनेता गोविन्दा ने अपनी मूछ वाले लुक की वजह से सुर्खियां बटोरीं, लेकिन अब वह गलत वजहों से सुर्खियों में हैं। गोविन्दा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो फ्लाइट के अंदर का है। गोविन्दा फ्लाइट के अंदर एक बच्ची के साथ ऐसी हरकत कर रहे हैं जो सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आई है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्ची गोविन्दा के पास बैठी है। वह बच्ची के साथ सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं और बच्ची के कंधे पर अपना सिर रख रहे हैं। गोविन्दा जब लड़की के ऊपर सर रख रहे हैं, तो लड़की को समझ नहीं आ रहा है। वह असहज महसूस कर रही है। सोशल मीडिया यूजर्स को भी लगा कि यह अजीब हरकत है। हालांकि इस दौरान गोविन्दा कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं।

यूजर्स को नहीं पसंद आई गोविन्दा की हरकत
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'वह क्या कर रहे हैं? ये छोटी बच्ची कौन है? वह रवीना की तरह क्यों दिख रही है?' एक दूसरे यूजर ने कहा कि 'क्रीप नंबर 1, हे भगवान, यह बहुत अजीब है।' एक और यूजर ने लिखा है 'इसकी बीवी सही बोलती है। इन्हीं सब हरकतों की वजह से बीवी ने गोली मारी थी।' एक और यूजर ने लिखा है 'हद कर दी आपने'। 
हालांकि यह बात अभी साफ नहीं हो पाई है कि यह लड़की गोविन्दा की टीम की है या कोई और।



मूछ की वजह से सुर्खियों में आए गोविन्दा
इससे पहले शुक्रवार को गोविन्दा ने अपना नया लुक लोगों को दिखाया। उनके चेहरे पर मूछें थीं। उनके नए लुक को देखकर कई यूजर्स हैरान थे। उनको लग रहा था कि कहीं ये लुक उनके नए किरदार के लिए तो नहीं है। हालांकि गोविन्दा ने अभी इस बारे में कोई बात नहीं की है। 
विज्ञापन

गोविंका का काम
गोविन्दा के काम की बात करें तो वह साल 2019 में आई फिल्म 'रंगीला राजा' में नजर आए थे। फिल्म में शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा, दिगांगना सूर्यवंशी थीं। फिल्म में गोविन्दा ने डबल रोल निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें